Stocks on Broker's Radar: जोमैटो, इंडसइंड बैंक, मुथूट फाइनेंस, वरुण बेवरेजेज और क्रॉम्प्टन कंज्यूमर पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

ZOMATO पर यूबीएस ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 250 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेजेज का कहना है कि कंपनी ने पेटीएम के टिकटिंग व्यवसाय को हासिल करने की चर्चा की पुष्टि की है। पेटीएम के टिकटिंग व्यवसाय का अधिग्रहण कंपनी की 'गोइंग-आउट' ऑफरिंग के साथ मेल खाता है। बैक ऑफ द एनवलप कैलकुलेशन के हिसाब से इसका वैल्यूएशन वाजिब है

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 11:25 AM
CROMPTON CONSUMER पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 323 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: बाजार में शुरुआत में नया हाई लगाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिसल गये। इंडेक्स में सपाट कारोबार होता हुआ नजर आया। आज रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3% फिसल गया। सरकारी कंपनियों का इंडेक्स भी 2% नीचे रहा। साथ ही ऑटो और FMCG शेयरों में भी गिरावट नजर आई। इस बीच आज दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर जोमैटो, इंडसइंड बैंक, मुथूट फाइनेंस, वरुण बेवरेजेज और क्रॉम्प्टन कंज्यूमर के स्टॉक्स आ गये हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने इन स्टॉक्स पर कमाई के लिए दांव लगाने की राय दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    UBS ON ZOMATO

    जोमैटो पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 250 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने पेटीएम के टिकटिंग व्यवसाय को हासिल करने के लिए हो रही चर्चा की पुष्टि की है। पेटीएम के टिकटिंग व्यवसाय का अधिग्रहण कंपनी की 'गोइंग-आउट' ऑफरिंग के साथ मेल खाता है। बैक ऑफ द एनवलप कैलकुलेशन उचित वैल्यूएशन का सुझाव दे रहा है।

    BERNSTEIN ON INDUSIND BANK


    बर्नस्टीन ने इंडसइंड बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1800 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसकी एनबीएफसी जैसे लोन बुक कंपोजीशन और कमजोर डिपॉजिट फ्रेंचाइजी को देखते हुए कंपनी को क्वासी-एनबीएफसी के रूप में देखना चाहिए। बैंक पोटेंशियल रेट ईजींग साइकल के लिए अच्छी स्थिति में है। FY24-26 के बीच, कंपनी का RoE 15-16% होने की उम्मीद है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    BERNSTEIN ON MUTHOOT FINANCE

    बर्नस्टीन ने इंडसइंड बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि गोल्ड लोन कारोबार के लिए आगे एक लंबी और चमकदार राह दिख रही है। भारत में सोने के प्रति भारतीय परिवारों के अतृप्त प्रेम की वजह से ये सेगमेंट बहुत अनोखा बन जाता है। कंपनी इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।

    CLSA ON VARUN BEVERAGES

    सीएलएसए ने वरुण बेवरेजेज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1977 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ग्रोथ को बनाए रखने के लिए अफोर्डिब्लिटी, नए क्षेत्र और प्रोडक्ट्स बढ़ा रही है। कंपनी ने चाय, कॉफी और फलों के रस की तुलना में बेहतर अफोर्डिब्लिटी दिखाई है। इसके साथ ही अधिग्रहण ग्रोथ इंजन को गतिमान बनाये रखते हैं।

    MORGAN STANLEY CROMPTON CONSUMER

    मॉर्गन स्टैनली ने क्रॉम्प्टन कंज्यूमर पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 323 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उद्योग 7-9% की दर से बढ़ेगा। प्रीमियम, एनर्जी एफिसिएंट और प्रौद्योगिकी उन्नत उत्पादों की उच्च मांग के साथ उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। क्रॉम्पटन 2.0 मार्जिन को बनाए रखते हुए ग्रोथ पर फोकस करना जारी रखेगा

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )  

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।