Stocks on Broker's Radar: कारट्रेड टेक, जीएसपीएल और भारत फोर्ज पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

CARTRADE TECH पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 678 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कारट्रेड ने OLX इंडिया क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म और C2B ट्रांजैक्शन बिजनेस खरीदा है। इसमें ग्रोथ डिलीवरी के आधार पर मध्यम अवधि में वैल्यू क्रिएशन की संभावना दिख रही है

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
BHARAT FORGE पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,157 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज ऑटो एंसिलरी SJS एंटरप्राइज में करीब 30% की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। इसमें Evergraph Holdings 29% से ज्यादा हिस्सा बेच सकती है। डील के लिए 6.6% डिस्काउंट के साथ 580 रुपये पर फ्लोर प्राइस तय हुआ है। वहीं आज ब्रोकरेज हाउसेज ने भी कुछ स्टॉक्स पर दांव खेला है। इनमें कारट्रेड टेक, जीएसपीएल और भारत फोर्ज शामिल हैं। नोमुरा और सिटी ने कारट्रेड टेक पर बुलिश राय दी है। जबकि जीएसपीएल पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। वहीं नोमुरा ने भारत फोर्ज पर खरीदारी की राय दी है। जानते हैं इन सभी स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्मों ने क्या दिया है टारगेट प्राइस-

    BROKERAGES ON CARTRADE TECH

    NOMURA ON CARTRADE TECH

    नोमुरा ने कारट्रेड टेक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 678 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कारट्रेड ने 2 बिजनेस, OLX इंडिया क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म और C2B ट्रांजैक्शन बिजनेस का अधिग्रहण किया। C2B में ट्रांजीशन लागत और घाटे के कारण निकट अवधि की वित्तीय स्थिति निराशाजनक रह सकती है। ग्रोथ डिलीवरी के आधार पर मध्यम अवधि में वैल्यू क्रिएशन की संभावना दिख रही है।


    CITI ON CARTRADE TECH

    सिटी ने कारट्रेड टेक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 624 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अधिग्रहण के बाद, कंपनी का क्लासीफाइड कारोबार 2 गुना बढ़कर 370 करोड़ रुपये हो जाएगा। जबकि लेनदेन कारोबार 1.5 गुना बढ़ जाएगा। इसका क्लासीफाइड बिजनेस आकर्षक नजर आ रहा है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    MORGAN STANLEY ON GSPL

    मॉर्गन स्टैनली ने जीएसपीएल पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 265/शेयर तय किया है। वॉल्यूम कम और अस्थिर रहने की वजह से हम इस पर अंडरवेट हैं।

    NOMURA ON BHARAT FORGE

    नोमुरा ने भारत फोर्ज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,157 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसमें एक अग्रणी रक्षा निर्यातक कंपनी बनने की क्षमता है। कंपनी ने एक बड़ी ऑर्डरबुक और नए ऑर्डर के साथ एक बड़ा डिफेंस वर्टिकल बनाया है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से ऑर्डर मिलने और प्रोडक्ट्स की वजह इसमें ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के लिए 20% से अधिक EBITDA मार्जिन का अनुमान है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।