आज ऑटो एंसिलरी SJS एंटरप्राइज में करीब 30% की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। इसमें Evergraph Holdings 29% से ज्यादा हिस्सा बेच सकती है। डील के लिए 6.6% डिस्काउंट के साथ 580 रुपये पर फ्लोर प्राइस तय हुआ है। वहीं आज ब्रोकरेज हाउसेज ने भी कुछ स्टॉक्स पर दांव खेला है। इनमें कारट्रेड टेक, जीएसपीएल और भारत फोर्ज शामिल हैं। नोमुरा और सिटी ने कारट्रेड टेक पर बुलिश राय दी है। जबकि जीएसपीएल पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। वहीं नोमुरा ने भारत फोर्ज पर खरीदारी की राय दी है। जानते हैं इन सभी स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्मों ने क्या दिया है टारगेट प्राइस-
