Get App

Stocks on Broker's Radar: सिप्ला, कॉनकोर और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

Cipla पर नोमुरा ने रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल रेटिंग देते हुए इसके शेयर का लक्ष्य 1,427 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि स्टॉक में तेजी और नए कैटलिस्ट की कमी को देखते हुए सीमित बढ़त दिख रही है। वित्त वर्ष 2025 में प्राइसिंग-संबंधी बढ़ोतरी नहीं हो सकती है। अमेरिका में gAdvair और gAbraxane के लिए अप्रूवल और लॉन्च की समय-सीमा अनिश्चित बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 10:53 AM
Stocks on Broker's Radar: सिप्ला, कॉनकोर और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
CONCOR पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1101 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: सिप्ला (Cipla) का स्टॉक आज फोकस में है। समीना हामिद ने एग्जीक्यूटिव VC पद से हटने का फैसला किया है। समीना हामिद सिप्ला की प्रोमोटर हैं। वहीं Q3FY24 के अनुसार US में कारोबार $220-225 Mn रहने की उम्मीद है। पूरे साल में मार्जिन 24% रहने की उम्मीद है।Advair & Abraxane जेनेरिक अब FY26 में लॉन्च होगी। पहले FY25 में लॉन्च होने वाली थी। Symbicort को FY27 तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं Q1FY25 में कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च संभव हैं। एचएसबीसी ने सिप्ला पर बुलिश राय दी है जबकि नोमुरा ने रेटिंग घटाई है। इसके अलावा आज कॉनकोर और एयू स्माल फाइनेंस बैंक का शेयर ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है।

BROKERAGES ON CIPLA

HSBC On Cipla

एचएसबीसी ने सिप्ला पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,500 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q3 एक अच्छी तिमाही थी। कंपनी को चौथी तिमाही में अमेरिका और भारत में सीजन के हिसाब से फायदे में सामान्य बदलाव की उम्मीद है। gAdvair और gAbraxane की मंजूरी वित्त वर्ष 2025 के अंत मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें