Stocks On Broker's Radar: बाजार में आज कारोबार तेजी में होता हुआ दिखाई दिया। पिछले हफ्ते लगातार बुलिश चाल के बाद आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बुल्स की रफ्तार देखने को मिली। बाजार में आज कैपिटल गुड्स, रियल्टी और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि IT और ऑटो शेयर में दबाव भी नजर आया। लेकिन तेल और गैस शेयर सबसे ज्यादा भागते हुए दिखाई दिये। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ है। गैस कंपनियों पर सीएलएसए ने पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद इन स्टॉक्स पर निवेशकों को भरोसा बढ़ता हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही नुवामा ने एएमसी कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट में विभिन्न कंपनियों के स्टॉक्स पर अलग-अलग रेटिंग दी है जबकि आईसीआईसीआई बैंक पर सिटी ने खरीदारी की राय दी है।
