Stocks on Broker's Radar: गोदरेज कंज्यूमर, डिलीवरी, आईजीएल, सनटेक रियल्टी पर हैं ब्रोकरेजेज की निगाहें

IGL पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 560 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कैब एग्रीगेटर्स द्वारा EV अपनाने पर दिल्ली की ड्राफ्ट पॉलिसी में एग्रेसिव टाइमलाइन मिल सकती है। दिल्ली में EV अपनाने से आईजीएल के कुल वॉल्यूम में मध्यम अवधि 30% का जोखिम नजर आ रहा है। जबकि FY24 में 18% EBITDA ग्रोथ का अनुमान है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 10:04 AM
GODREJ CONSUMER पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 1,075 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    GODREJ CONSUMER ने आसिफ मालबारी को कंपनी का CFO नियुक्त किया है। 10 अगस्त से आसिफ मालबारी की नियुक्ति लागू होगी। अभी वे टाटा मोटर्स के डायरेक्टर हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भी CFO हैं। मौजूदा CFO समीर शाह कंज्यूमर इनवेस्टमेंट के लिए काम करेंगे। टाटा ग्रुप ज्वाइन करने से पहले आसिफ मालबारी HUL में थे। Delhivery एनालिस्ट डे पर एक्सप्रेस पार्सल EBIDTA मार्जिन 13-14% रहने का अनुमान जताया गया है। एक्सप्रेस पार्सल के ROCE 30% संभव है। इन दोनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेज ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही ब्रोकरेजेज ने आईजीएल और सनटेक रियल्टी पर भी दांव लगाया है।

    JP MORGAN ON GODREJ CONSUMER

    जेपी मॉर्गन ने गोदरेज कंज्यूमर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,075 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का अफ्रीका में अधिक कुशल, स्थिर और रिटर्न एक्सट्रीटिव बिजनेस संचालित करने का इरादा है।

    MS ON DELHIVERY


    मॉर्गन स्टैनली ने डिलीवरी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 415 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इनका कहना है कि प्रतिस्पर्धी अंतर के साथ-साथ कंपनी के पास दीर्घकालिक ग्रोथ अवसर हैं। कंपनी का लक्षित EBITDA मार्जिन में प्री-टैक्स RoCE के लिए 30% से अधिक होने की संभावना है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    JEFFERIES ON IGL

    जेफरीज ने कहा कि कैब एग्रीगेटर्स द्वारा EV अपनाने पर दिल्ली की ड्राफ्ट पॉलिसी में एग्रेसिव टाइमलाइन मिल सकती है। EV अपनाने से आईजीएल का कुल वॉल्यूम मध्यम अवधि 30% कम हो सकता है। वहीं कीमतों में कटौती के बाद सीएनजी की मांग में तेजी से निकट अवधि की कमाई में इजाफा हुआ है। FY24 में 18% EBITDA ग्रोथ का अनुमान है। लिहाजा ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 560 रुपये तय किया है।

    JEFFERIES ON SUNTECH REALTY

    FY23 में प्री सेल्स ग्रोथ लिस्टेट समकक्ष कंपनियों से कम रही। लेकिन सस्ते घर बनाने का विचार अच्छा है। कंपनी को अगले 2-3 वर्षों में 20% से अधिक की स्थिर ग्रोथ पर आगे बढ़नी चाहिए। वहीं सब-एवरेज PB और 50% NAV छूट पर मूल्यांकन आकर्षक लग रहा है। जेफरीज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 415 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।