GODREJ CONSUMER ने आसिफ मालबारी को कंपनी का CFO नियुक्त किया है। 10 अगस्त से आसिफ मालबारी की नियुक्ति लागू होगी। अभी वे टाटा मोटर्स के डायरेक्टर हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भी CFO हैं। मौजूदा CFO समीर शाह कंज्यूमर इनवेस्टमेंट के लिए काम करेंगे। टाटा ग्रुप ज्वाइन करने से पहले आसिफ मालबारी HUL में थे। Delhivery एनालिस्ट डे पर एक्सप्रेस पार्सल EBIDTA मार्जिन 13-14% रहने का अनुमान जताया गया है। एक्सप्रेस पार्सल के ROCE 30% संभव है। इन दोनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेज ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही ब्रोकरेजेज ने आईजीएल और सनटेक रियल्टी पर भी दांव लगाया है।
