Stocks on Broker's Radar: एचडीएफसी बैंक, अपोलो टायर्स, श्रीराम फाइनेंस और एमसीएक्स पर हैं ब्रोकरेज की नजरें

HDFC BANK पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये आकर्षक वैल्यूएशन पर है। इसमे अनुगामी निवेश मजबूत नजर आ रहा है। विलय की चुनौतियों से निपटने में साइक्लिकल टेलविंड मदद करेंगे

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 11:05 AM
MCX पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1125 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कंपनी बोर्ड ने कहा कि HDFC और HDFC बैंक के मर्जर की प्रभावी तिथि 1 जुलाई होगी। कंपनी बोर्ड ने रिकॉर्ड डेट के रूप में 13 जुलाई को अपनी मंजूरी दी है। आज इन दोनों स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। मॉर्गन स्टैनली ने आज एचडीएफसी स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर एचडीएफसी ट्वींस के अलावा अपोलो टायर्स (APOLLO TYRES), श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAM FINANCE) और एमसीएक्स स्टॉक्स भी हैं। ब्रोकरेजेज ने अपोलो टायर्स पर रेटिंग को घटाया है। जबकि श्रीराम फाइनेंस पर ये ओवरवेट बने हुए हैं। वहीं एसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है।

    MORGAN STANLEY ON HDFC BANK

    मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपाउंडर आकर्षक वैल्यूएशन पर है। इसमे मजबूत अनुगामी निवेश नजर आ रहा है। साइक्लिकल टेलविंड विलय की चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे।

    MS ON APOLLO TYRES


    मॉर्गन स्टैनली ने अपोलो टायर पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। उन्होंने इसकी रेटिंग को घटाकर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही शेयर का लक्ष्य 425 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी अपने RoCE Targets को पूरा करने की राह पर है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का EBITDA मार्जिन 15.7% और RoCE लगभग 11% रहने की उम्मीद है। FY25 RoE 12.3% और P/B 1.7x के साथ रिस्क-रिवार्ड संतुलित है।

    सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    MS ON SHRIRAM FINANCE

    मॉर्गन स्टैनली ने श्रीराम फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि भय के विपरीत स्टॉक आपूर्ति अच्छी तरह एब्जॉर्ब हुई है। निवेशकों का ध्यान बुनियादी बातों की ओर लौटते हुए दिख रहा है। FY24-26 के लिए 17% EPS CAGR F23-26 और 17.5% औसत RoE का पूर्वानुमान है।

    MORGAN STANLEY ON MCX

    मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जून 2023 में, ADTV ऑप्शंस के नेतृत्व में 12% MoM बढ़कर 58,500 करोड़ हो गया था। 63 मून्स के साथ अनुबंध विस्तार के बाद 9% की गिरावट के बाद एमसीएक्स 3% ऊपर चढ़ गया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।