Stocks on Brokers Radar: इंडियाबुल्स हाउसिंग, जोमैटो, एबी फैशन, डिलीवरी पर ब्रोकरेजेज ने खेला दांव

INDIABULLS HOUSING पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 100 रुपये से घटाकर 90 रुपये तय किया है। उनके मुताबिक GS3 प्रावधान कवरेज तिमाही दर तिमाही कम हुआ है। आरओई को ठीक होने में अधिक समय लग सकता है हालांकि कंपनी सही कदम उठा रही है

अपडेटेड May 23, 2023 पर 10:36 AM
DELHIVERY पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 440 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सालाना आधार पर INDIABULLS HOUSING की आय 648.1 करोड़ रुपये से 13.4% बढ़कर 735 करोड़ रुपये रही। जबकि तमाही आधार पर इसमें 16.8% की गिरावट देखने को मिली। Q4 में AUM करीब 4% बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये रहे। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर अंडरवेट कॉल दी है। वहीं जोमैटो पर मैक्वायरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि एबी फैशन पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही इसका टारगेट प्राइस भी घटा दिया है। इसके अलावा आज डिलीवरी का स्टॉक भी ब्रोकरेज के रडार पर शामिल है। जानते हैं ब्रोकरेजेज का इन स्टॉक्स पर क्या है कहना-

    MS ON INDIABULLS HOUSING

    मॉर्गन स्टैनली ने इंडियाबुल्स हाउसिंग पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये से घटाकर 90 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि GS3 प्रावधान कवरेज तिमाही दर तिमाही कम है। कंपनी सही कदम उठा रही है, लेकिन आरओई को ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।

    MACQUARIE ON ZOMATO


    मैक्यावरी ने जोमैटो पर रेटिंग को न्यूट्रल से डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 55 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि यूनिट इकोनॉमिक्स में सुधार हो रहा है जबकि ग्रोथ मोमेंटम बिगड़ रहा है। हम Zomato को फूड डिलीवरी में अग्रणी भूमिका में देख रहे हैं।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    MS ON AB FASHION

    मॉर्गन स्टैनली ने एबी फैशन पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 195 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 176 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे हमारे अनुमान से कम रहे। वित्त वर्ष 24 में नेट डेट बढ़ने की आशंका है।

    MACQUARIE ON DELHIVERY

    मैक्वायरी ने डिलीवरी पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 440 रुपये प्रति शेयर तय किया है। चौथी तिमाही में वॉल्यूम में अच्छा पिक अप देखने को मिला। तिमाही आधार पर वॉल्यूम में 6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। इसके साथ ही एम्प्लॉयी कॉस्ट भी नियंत्रण में रही

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।