Get App

Stocks on Broker's Radar: कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

Kotak Mahindra Bank पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 2,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि खुदरा और एसएमई सेक्टर में लोन डिमांड अब तक अच्छी बनी हुई है। वित्त वर्ष 23 के दौरान मार्जिन में सुधार हुआ। एसेट क्वालिटी सामान्य बनी हुई है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 10:05 AM
Stocks on Broker's Radar: कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव
BANK OF BARODA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकर ने इसके शेयर का लक्ष्य 235 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar:  सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही ये भी बताते है इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर बैंकिंग स्टॉक्स पर है। आज ब्रोकरेज फर्मों ने कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पर दांव लगाया है। मॉर्गन स्टैनली ने कोटक महिंद्रा बैंक पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। जबकि आईसीआईसीआई बैकद पर ओवरवेट रेटिंग दी है।

MORGAN STANLEY ON Kotak Mahindra Bank

मॉर्गन स्टैनली ने कोटक महिंद्रा बैंक पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि खुदरा और एसएमई सेक्टर में लोन डिमांड अब तक अच्छी बनी हुई है। वित्त वर्ष 23 के दौरान मार्जिन में सुधार हुआ। एसेट क्वालिटी सौम्य बनी हुई है। हायर ग्रोथ मोमेंटम, टेक इनवेस्टमंट को देखते हुए ऑपरेटिंग कॉस्ट ज्यादा नजर आ रही है

MORGAN STANLEY ON ICICI BANK

मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक की लोन ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। यहां तक कि प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता भी अधिक है। मैनेजमेंट ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 के मार्जिन को वित्त वर्ष 23 के समान स्तर पर बनाए रखा जा सकता है। बैंक को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में ऑपरेटिंग लीवरेज प्रभावी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें