Stocks on Broker's Radar: सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। साथ ही वे मुनाफा भी कमा सकें। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है वह भी साझा करते हैं। आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर मुथूट फाइनेंस, फेडरल बैंक, बीईएल और फिनिक्स मिल के स्टॉक्स आ गये हैं। कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने मुथूट फाइनेंस पर ऐड रेटिंग दी है। जबकि फेडरल बैंक पर खरीदारी की राय दी है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
