Stocks on Broker's Radar: दुनिया भर के बाजारों में मिडिल ईस्ट के टेंशन का असर देखने को मिला है। ईरान- इजरायल टेंशन के बीच भी क्रूड के भाव में नरमी देखने को मिली। कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर के करीब दिख रहा है। हांलांकि सोने की चमक बढ़ी और इसके भाव 2,400 डॉलर के आस-पास नजर आये। इस बीच ओएनजीसी पर वैश्विक ब्रोकरेज जेफरीज बुलिश नजर आये हैं। उन्होंने इसका टारगेट भी बढ़ा दिया है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर एक्साइड, सन फार्मा और जोमैटो के स्टॉक्स भी आ गये हैं। जोमैटो और सन फार्मा पर ब्रोकरेज हाउसेज ने खरीदारी की राय दी है। जबकि एक्साइड पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है।
