Stocks on Broker's Radar: पेटीएम (Paytm) को NPCI से राहत मिली है। Paytm को NPCI से थर्ड पार्टी UPI एप के लिए मंजूरी मिली। इसके चलते PAYTM यूजर्स UPI सर्विस का इस्तेमाल करते रहेंगे। NPCI ने थर्ड-पार्टी UPI ऐप बनने को मंजूरी दे दी है। एक्सिस बैंक, यस बैंक, SBI और HDFC बैंक का कंपनी को साथ मिला है। मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर में आज एक्शन देखने को मिल रहा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर घटाई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर VAT घटाया। इसके चलते सीएलएसए ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर बेयरिश सलाह दी है। इसके अलावा एक्सिस बैंक भी आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर है। जानते हैं सब स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस-
CLSA ने OMCs पर मंदी करने की राय दी है। उन्होंने HPCL, BPCL और IOC पर बिकवाली की सलाह दी है। उनका कहना है कि डीजल, पेट्रोल की रिटेल कीमतों में 2% की कटौती की गई है। इसमें 2% की कटौती से डी-रेटिंग संभव है। पेट्रोल डीजल के दाम घटने से OMCs के मार्केटिंग मार्जिन घटेंगे। मार्केटिंग मार्जिन लॉन्ग टर्म एवरेज 2 रुपये/लीटर से कम हो सकता है। डीजल पर मार्जिन फेयर लेवल के नीचे आया है।
मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 555 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एनपीसीआई ने मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर्स (TPAP) को मंजूरी दी है। कंपनी ने चार बैंकों- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के साथ साझेदारी की है। उपरोक्त कदम एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है और उम्मीदों के अनुरूप है। इसमें फरवरी 24 के दौरान कंपनी के व्यवसायों पर पड़ने वाले असर पर अपडेट की प्रतीक्षा करना चाहिए। पेटीएम पेमेंट बैंक का कारोबार अन्य बैंकों की ओर बढ़ने के कारण कंपनी के लिए अपडेटेड कमर्शियल का इंतजार करना चाहिए।
नोमुरा ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि लंबे समय तक टाइट लिक्विडिटी बनी रहेगी। डिपॉजिटि मोबिलाइजेशन एक चुनौती रहेगी। Q1FY25 तक फंड की लागत धीरे-धीरे बढ़ेगी। सौम्य क्रेडिट कॉस्ट बैंक को फ्रेंचाइजी में निवेश करने की अनुमति देती हैं। वित्त वर्ष 24-26 के दौरान कंपनी की डिपॉजिट और लोन में 15.5% और 15% सीएजीआर दर्ज होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कंपनी सिस्टम क्रेडिट ग्रोथ से ज्यादा 400-600 बीपीएस की दर से ग्रो करेगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)