Get App

Stocks on Broker's Radar: पेटीएम, एचपीसीएल, बीपीसीएल और एक्सिस बैंक पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने खेला बड़ा दांव

PAYTM पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 555 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एनपीसीआई ने मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर्स (TPAP) को मंजूरी दी है। कंपनी ने चार बैंकों- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के साथ साझेदारी की है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 12:47 PM
Stocks on Broker's Radar: पेटीएम, एचपीसीएल, बीपीसीएल और एक्सिस बैंक पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने खेला बड़ा दांव
AXIS BANK पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1250 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar:  पेटीएम (Paytm) को NPCI से राहत मिली है। Paytm को NPCI से थर्ड पार्टी UPI एप के लिए मंजूरी मिली। इसके चलते PAYTM यूजर्स UPI सर्विस का इस्तेमाल करते रहेंगे। NPCI ने थर्ड-पार्टी UPI ऐप बनने को मंजूरी दे दी है। एक्सिस बैंक, यस बैंक, SBI और HDFC बैंक का कंपनी को साथ मिला है। मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर में आज एक्शन देखने को मिल रहा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर घटाई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर VAT घटाया। इसके चलते सीएलएसए ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर बेयरिश सलाह दी है। इसके अलावा एक्सिस बैंक भी आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर है। जानते हैं सब स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस-

CLSA ON OMCS

CLSA ने OMCs पर मंदी करने की राय दी है। उन्होंने HPCL, BPCL और IOC पर बिकवाली की सलाह दी है। उनका कहना है कि डीजल, पेट्रोल की रिटेल कीमतों में 2% की कटौती की गई है। इसमें 2% की कटौती से डी-रेटिंग संभव है। पेट्रोल डीजल के दाम घटने से OMCs के मार्केटिंग मार्जिन घटेंगे। मार्केटिंग मार्जिन लॉन्ग टर्म एवरेज 2 रुपये/लीटर से कम हो सकता है। डीजल पर मार्जिन फेयर लेवल के नीचे आया है।

MORGAN STANLEY ON PAYTM

मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 555 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एनपीसीआई ने मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर्स (TPAP) को मंजूरी दी है। कंपनी ने चार बैंकों- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के साथ साझेदारी की है। उपरोक्त कदम एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है और उम्मीदों के अनुरूप है। इसमें फरवरी 24 के दौरान कंपनी के व्यवसायों पर पड़ने वाले असर पर अपडेट की प्रतीक्षा करना चाहिए। पेटीएम पेमेंट बैंक का कारोबार अन्य बैंकों की ओर बढ़ने के कारण कंपनी के लिए अपडेटेड कमर्शियल का इंतजार करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें