बाजार में बैंक शेयर फोकस में हैं। अगस्त में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सालाना आधार पर 17% बढ़ा। क्रेडिट कार्ड से खर्च में सालाना आधार फर 32% की बढ़ोतरी देखने को मिली। औसत टिकट साइज खर्च में करीब 13% की सालाना बढ़ोतरी दिखी है। SBI CARD के अगस्त महीने के डेटा के मुताबिक सालाना आधार पर इसका इस्तेमाल 20% बढ़ा जबकि मासिक आधार पर 1.3% बढ़ा। कार्ड से कुल खर्च सालाना आधार पर 40% बढ़ा जबकि मासिक आधार पर 5.6% बढ़ा। आज इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा एबी कैपिटल, गोदरेज कंज्यूमर और टाटा कम्यूनिकेशंस के स्टॉक भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं।
