Stocks On Broker's Radar: कोल इंडिया, ट्रेंट, MCX, हिंडाल्को, VI और भारती एयरटेल के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

Coal India पर मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग के साथ इसका टारगेट बढ़ाकर 525 रुपये प्रति शेयर तय किया है। अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि मार्च में कोयले के ऑफटेक पर दबाव दिखा सालाना आधार पर यह फ्लैट रहा। पावर की डिमांड बढ़ी लेकिन CIL के वॉल्यूम पर दबाव नजर आया। FY26Q1 में भी कोल ऑफटेक पर दबाव रह सकता है। कमजोर ऑफटेक और प्राइसिंग से नतीजों पर असर दिख सकता है

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
Trent पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी के नजरिये से कवरेज शुरु किया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का टारगेट 8120 रुपये तय किया है

Stocks On Broker's Radar: बाजार में आज कोल इंडिया के स्टॉक पर फोकस रहेगा। कंपनी ने कोकिंग और नॉन-कोकिंग कोल के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी कोकिंग कोल के दाम 10 रुपये/टन बढ़ायेगी जबकि नॉन-कोकिंग के दाम 20 रुपये/टन बढ़ाएगी। कोल कीमतों में बढ़ोतरी 16 अप्रैल से लागू होगी। इस स्टॉक पर आज ब्रोकरेज की नजर है। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर ट्रेंट, MCX, हिंडाल्को, VI और भारती एयरटेल के स्टॉक्स आ गये हैं। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक्स पर कौन सी रेटिंग दी और क्या टारगेट प्राइस तय किया।

MORGAN STANLEY ON COAL INDIA

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि मार्च में कोयले के ऑफटेक पर दबाव दिखा सालाना आधार पर यह फ्लैट रहा। पावर की डिमांड बढ़ी लेकिन CIL के वॉल्यूम पर दबाव नजर आया। FY26Q1 में भी कोल ऑफटेक पर दबाव रह सकता है। कमजोर ऑफटेक और प्राइसिंग से नतीजों पर असर दिख सकता है। अगर पावर डिमांड ना सुधरे तो FY25-26 नतीजों पर दबाव संभव है। ब्रोकरेज ने इस पर ओवरवेट रेटिंग के साथ इसका टारगेट बढ़ाकर 525 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

GOLDMAN SACHS ON TRENT


गोल्डमैन सैक्स ने ट्रेंट पर खरीदारी के नजरिये से कवरेज शुरु किया है। इसका टारगेट 8120 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 4Q में नए स्टोर एडिशन ने सरप्राइज किया है। नए जुडियो स्टोर की संख्या से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। मार्केट शेयर बढ़ाने में जुडियो स्टोर की अहम भूमिका रहेगी। कंपनी के मुनाफे में अच्छी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

MORGAN STANLEY ON MCX

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि Q4 में सालाना आधार पर ट्रांजैक्शन रेवेन्यू 60% बढ़कर 289 करोड़ रुपये रहा। ट्रांजैक्शन रेवेन्यू के आंकड़े अनुमान से 1% कम रहे। Q4 में ट्रांजैक्शन रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 4% की कमी देखने को मिली। Q4 में एवरेज डेली ट्रांजैक्शन रेवेन्यू 3.9 करोड़ रुपये रहा। Q4 में ADTR के आकड़े अनुमान से थोड़े अधिक है। निवेशकों को वीकली ऑप्शन लॉन्च होने की उम्मीद है। ब्रोकर ने इस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके लिए 3400 रुपये का टारगेट रखा है।

CITI ON HINDALCO

सिटी ने हिंडाल्को पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट 725 रुपये तय किया। उनका कहना है कि इनवेस्टर डे पर मैनेजमेंट ने ग्रोथ की रणनीति बताई। कंपनी का कच्चे माल की सोर्सिंग, प्रोडक्ट डिलीवरी क्षमता बढ़ाने पर जोर है। नोवेलिस का 2030 तक 75% तक रिसाइकल्ड कंटेंट का लक्ष्य है। नोवेलिस में फिलहाल 63% रिसाइकल्ड कंटेंट का स्तर है। नोवेलिस के लिए $600 EBITDA/t बरकरार रखने की कोशिश की जा रही है। प्रीमियमाइजेशन के जरिए भारतीय EBITDA/टन में विस्तार पर फोकस किया जायेगा। $10Bn के ग्रोथ कैपेक्स पर काम जारी है और कंपनी की बैलेंसशीट मजबूत है

JEFFERIES ON TELECOM

जेफरीज ने टेलीकॉम सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि इक्विटी कन्वर्जन के बाद VI में सरकार की 49% हिस्सेदारी है। कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी प्रोमोटर के मुकाबले दोगुना हो सकती है। कैश राहत से VI का कैपेक्स आउटलुक सुधर सकता है। VI को आगे टैरिफ हाइक या रेगुलेटरी मदद की जरुरत पड़ेगी। टैरिफ हाइक जियो और भारती के लिए भी पॉजिटिव नजर आ सकता है। VI के कैपेक्स आउटलुक में सुधार इंडस टावर के लिए पॉजिटिव हो सकता है। हालांकि सेक्टर में भारती एयरटेल हमारी टॉप पिक है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।