Stocks On Broker's Radar : केबल और वायर सेक्टर की दिग्गज कंपनी KEI Industries को चौथी तिमाही में शानदार मुनाफा हुआ। कंपनी का मुनाफा 34.4% बढ़कर 227 करोड़ रुपये हो जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 168.5 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 25% बढ़कर 2,915 करोड़ रुपये रही। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर पॉलीकैब और एवन्यु सुपरमार्ट के स्टॉक्स भी आ गये हैं। पॉलीकैब पर जेफरीज की बुलिश राय है, जबकि एचसीएबीसी ने एवन्यु सुपरमार्ट की रेटिंग घटाई है।
