Stocks On Broker's Radar: चौथी तिमाही में एसबीआई लाइफ (SBI Life) के ठीक ठाक नतीजे सामने आये। कंपनी का APE उम्मीद से अच्छा निकला। कंपनी के वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस में भी 2.2% का उछाल के साथ 10% की ग्रोथ नजर आई। VNB मार्जिन भी 28.3% से बढ़कर 30.5% हुए। ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है। इसके अलावा आज ब्रोकरेजेज के रडार पर साएंट और मेक्रोटेक डेवलपर्स के स्टॉक्स भी आ गये हैं। साएंट पर ब्रोकरेज फर्म ने अंडरवेट राय दी है जबकि मेक्रोटेक डेवलपर्स पर उन्होंने बुलिश नजरिया अपनाया है।
