Stocks on Broker's Radar: एसआरएफ, साएंट और यूबीएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

CYIENT पर मॉर्गन स्टैनली ने Overweight रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 2250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए बैक-एंडेड गाइडेंस के लिए मैनेजमेंट सतर्क और उनका नजरिया व्यावहारिक है। तिमाही उतार-चढ़ाव के बावजूद वित्त वर्ष 2025 में मार्जिन प्रदर्शन को लेकर मैनेजमेंट कॉन्फिडेंट है

अपडेटेड May 10, 2024 पर 12:24 PM
SRF पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2700 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: एसआरएफ (SRF) के कॉनकॉल में कहा गया कि FY25 में केमिकल कारोबार में 20% ग्रोथ संभव है। केमिकल कारोबार से 26-27% मार्जिन संभव है। BOPET फिल्म से BOPP सेगमेंट बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। BOPP सेगमेंट का BOPET फिल्म्स सेगमेंट से बेहतर प्रदर्शन संभव है। FY25 में कैपेक्स 800-900 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। रेफ्रिजरेंट गैस R-125 पर एंटी डंपिंग ड्यूटी हटाने का असर नहीं होगा। इस स्टॉक पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। वहीं ब्रोकरेज के रडार पर साएंट और यूबीएल के स्टॉक्स भी हैं। साएंट पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट नजरिया दिया है। जबकि यूबीएल पर रेटिंग को घटाया है।

UBS on SRF

यूबीएस ने एसआरएफ पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसमें साइक्लिकल बॉटम पीछे दिख रहा है। जबकि स्टॉक में दिखी गिरावट को अब पचा लिया गया है।

MS On SRF


मॉर्गन स्टैनली ने एसआरएफ पर Overweight रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 2,555 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

MORGAN STANLEY ON CYIENT

मॉर्गन स्टैनली ने साएंट पर Overweight रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 2250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए बैक-एंडेड गाइडेंस के लिए मैनेजमेंट सतर्क और उनका नजरिया व्यावहारिक है। तिमाही उतार-चढ़ाव के बावजूद वित्त वर्ष 2025 में मार्जिन प्रदर्शन को लेकर मैनेजमेंट आश्वस्त है।

BOFA SECURITIES ON UBL

बोफा सिक्योरिटीज ने यूबीएल पर रेटिंग को घटाकर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका अर्निंग एस्टीमेट 2-7% घटाया है। अस्थिर कारोबारी माहौल के बीच अपेक्षित अर्निंग रिकवरी में देरी हो सकती है। इसमें निवेश को ऊंचा रखने की जरूरत है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।