Stocks on Broker's Radar: टाटा कंज्यूमर (TATA CONSUMER) के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी की आय साढ़े 9 परसेंट बढ़ी। 91 करोड़ के exceptional loss के चलते मुनाफा घट गया। लेकिन मार्जिन में 2 परसेंट का उछाल दिखा। Soulfull, Sampann और NourishCo की अच्छी ग्रोथ से कंपनी को सहारा मिला। मॉर्गन स्टैनली ने नतीजों के बाद इस पर ओवरवेट कॉल दी है। वहीं तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड (POWER GRID) का मुनाफा 10.5% बढ़ा। कंपनी की आय में 2.6% का मामूली उछाल दिखा। कंपनी की मार्जिन फ्लैट रही। कंपनी ने 4.50 रुपए के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। सीएलएसए ने इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा फार्मा कंपनी ल्यूपिन (LUPIN) ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किये। कंपनी की आय रिकॉर्ड ऊंचाई पर रही। कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़ा। मार्जिन में 8 परसेंट का उछाल दिखा। भारत और अमेरिकी कारोबार में अच्छी ग्रोथ से सहारा मिला। इस स्टॉक पर मैक्यावरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जानते हैं ब्रोकरेजेज के रडार पर आये तीनों स्टॉक्स के लिए ब्रोकरेज फर्मों ने क्या दिया टारगेट प्राइस-
