Stocks on Broker's Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल्स, इंडियामार्ट और टाइटन के स्टॉक पर दांव लगाया है। इंडियन होटल्स पर ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर में करेक्शन थोड़े समय के लिए था। इसके आगे शेयर में करेक्शन का दौर थम सकता है। FY26E में उम्मीद से बेहतर RevPAR ग्रोथ से बूस्ट मिलेगा। इंडियामार्ट पर ब्रोकरेज का कहना है कि नए डिमांड साइकल में बिजनेस की एंट्री हो रही है। इसने FY26-27 के लिए अर्निंग्स का अनुमान 9–10% बढ़ाया है। इन्होंने ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ के चलते अर्निंग्स का अनुमान बढ़ाया। इसके अलावा जानते हैं आज ब्रोकरेज अन्य स्टॉक्स पर क्या टारगेट दिया है।