Get App

Stocks on Broker's Radar: विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और वोल्टास पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

UltraTech Cement पर मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य बढ़ाकर 11,600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने इंडिया सीमेंट से 315 करोड़ रुपये में 11 लाख टन की ग्राइंडिंग यूनिट खरीदने की योजना की घोषणा की। ये यूनिट परली, महाराष्ट्र में स्थित है। इसमें एक कैप्टिव रेलवे साइडिंग भी शामिल है। इससे कंपनी की महाराष्ट्र में मौजूदगी मजबूत होगी

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 11:58 AM
Stocks on Broker's Radar: विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और वोल्टास पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
Wipro पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य 480 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे

चौथी तिमाही में विप्रो (Wipro) के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी की डॉलर रेवेन्यू में फ्लैट ग्रोथ देखने को मिली। लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर नजर आई। कंपनी ने नये सीईओ ने पदभार लिया है। नये CEO SRINIVAS PALLIA को बना गया है। उन्होंने कहा कि इसके आगे कंपनी का फोकस अधिग्रहण पर रहेगा। जेपी मॉर्गन ने विप्रो पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और वोल्टाज के शेयर आ गये हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट पर मॉर्गन स्टैनलीने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि वोल्टाज और एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेजेज ने खरीदारी की राय दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JPMorgan On Wipro

जेपी मॉर्गन ने विप्रो पर न्यूट्रल कॉल दी। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 480 रुपये प्रति शेयर तय किया है। Q4 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। रेवेन्यू के मामले में नतीजे मिक्स रहे लेकिन मार्जिन कम रही। नए सीईओ ने पांच फोकस क्षेत्रों को रेखांकित किया है। उनके मुताबिक स्ट्रैटेजिक ओवरहाल की बजाय कार्यान्वयन पर फोकस किया जाएगा। हालांकि ऑपरेशंस में 40 बीपीएस विस्तार के साथ मार्जिन प्रदर्शन ठोस था। कंपनी ने आगे चलकर मार्जिन को लगभग 16.5% बनाए रखने का लक्ष्य रखा है।

Morgan Stanley on UltraTech Cement

सब समाचार

+ और भी पढ़ें