Credit Cards

SRF और NAVIN FLOURINE में जोरदार तेजी, रेफ्रिजेरेंट गैस कीमतों में बढ़ोतरी ने दिया बूस्टर डोज

इक्विरस सिक्योरिटीज का कहना है कि R32 की कीमत में 1 डॉलर प्रति किलो की बढ़त से SRF का EBITDA 260 करोड़ रुपए और Navin Flourine का EBITDA 77 पर पहुंच सकता है। इस खबर के चलते SRF और NAVIN FLOURINE में आज जोरदार तेजी है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
SRF के पास R32 की 29,000 से 30,000 टन की क्षमता है, जबकि Navin Flourine के पास R32 की 4,500 टन क्षमता है

SRF और NAVIN FLOURINE में आज जोरदार तेजी है। इक्विरस सिक्योरिटीज (EQUIRUS SECURITIES) के हवाले से खबर है कि रेफ्रिजेरेंट गैस कीमतों में बढ़ोतरी का एलान हुआ है। इस पूरी खबर पर ज्यादा डिटेल्स के साथ जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि रेफ्रिजेरेंट गैस कीमतों में US गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बढ़ोतरी की है। US गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स ने रेफ्रिजेरेंट गैस की कीमतों में 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। IGas USA ने कहा है कि R32 और R125 की सप्लाई प्रभावित हुई है। IGas USA ने 200 फीसदी कीमतें बढ़ाने का एलान किया है।

इक्विरस सिक्योरिटीज का कहना है कि R32 की कीमत में 1 डॉलर प्रति किलो की बढ़त से SRF का EBITDA 260 करोड़ रुपए और Navin Flourine का EBITDA 77 पर पहुंच सकता है। इस खबर के चलते SRF और NAVIN FLOURINE में आज जोरदार तेजी है। फिलहाल SRF 315.60 रुपए यानी 13.42 फीसदी की बढ़त के साथ 2665 रुपए पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,680 रुपए और 52 वीक हाई 2,693.95 रुपये है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 6,105,208 शेयर और मार्केट कैप 79,095 करोड़ रुपए है।

SRF के पास R32 की 29,000 से 30,000 टन की क्षमता है, जबकि Navin Flourine के पास R32 की 4,500 टन क्षमता है और फरवरी 2025 तक इसमें 4,500 टन और जुड़ने की उम्मीद है। SRF के पास R1255 की 7,000 टन क्षमता भी है।


पिछले 1 हफ्ते में SRF 19.88 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 15.83 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 3 मीहने में ये शेयर करीब 14 फीसदी भागा है। वहीं, जनवरी में अब तक इस स्टॉक में 19 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 1साल में इसमें 15.62 फीसदी की तेजी आई है। जबकि तीन साल में ये शेयर 7.14 फीसदी भागा है।

Budget 2025 : इनकम टैक्स एक्ट में बदलाव संभव, बजट से पहले बजट बनाने वाली टीम में बदलाव

NAVIN FLOURINE के चाल की बात करें तो एनएसई पर ये शेयर 429.35 रुपए यानी 12.29 फीसदी की बढ़त के साथ 3918.75 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 4,017.10 रुपए है। वहीं, इसका 52 वीक हाई 4,017.10 रुपए है। स्टॉक 1 हफ्ते में 19.09 फीसदी और 1 माह में 11.75 फीसदी भागा है। 1 साल में इसने 11.75 फीसदी रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।