टाटा स्टील ने चौथी तिमाही में अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किये हैं। कंपनी का मुनाफा उम्मीद से करीब दोगुना रहा। मार्जिन अनुमान से ज्यादा 11.5% रहा। कंपनी ने 3 रुपये 60 पैसे प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। घरेलू कारोबार का EBITDA/टन 16,719 रुपये/टन रहा। घरेलू EBITDA/टन 13345/टन रहने का अनुमान था। कोकिंग कोल के दाम घटने से लागत कम हुई। Q4 में कुल कर्ज 3,900 करोड़ रुपये से घटकर 67,810 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल में चीन में स्टील की कीमतें कम हुई हैं। मई में स्टील की कीमतें घट सकते है।
भारतीय कारोबार में के मजबूत प्रदर्शन ने टाटा स्टील का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 84 प्रतिशत घटकर 1,566 करोड़ रुपये रह गया। लेकिन यह विश्लेषकों के 955 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक था।
टाटा स्टील की आय एक साल पहले के 69,323 करोड़ रुपये से 9.2 प्रतिशत कम होकर 62,962 करोड़ रुपये रही। जबकि विश्लेषकों का अनुमान था कि आय 58,962 करोड़ रुपये रह सकती है। 11.5 प्रतिशत पर ऑपरेटिंग मार्जिन भी 9.8 प्रतिशत के अनुमान से अधिक रही।
सीएलएसए ने टाटा स्टील पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये तय किया है। चौथी तिमाही में रियलाइजेशन अनुमान से अधिक रहा और नेट डेट में भी गिरावट आई है। स्टैंडअलोन EBITDA/टन बढ़कर 16,700 हो गया। जो 13,750 प्रति टन के अनुमान से ज्यादा है। जबकि यूरोप में दिखा घाटा अनुमान के मुताबिक रहा।
मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 110 रुपये का टारगेट दिया है। स्टैंडअलोन EBITDA बेहतर रियलाइजेशन और लोअर ओपेक्स दोनों के नेतृत्व में बहुत मजबूत रहा है। इसने कंसोलिडेटेड आधार पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालाँकि यूरोपीय कारोबार में संघर्ष जारी रहा और यह एक बड़ी खींचतान रही।
जेपी मॉर्गन ने टाटा स्टील पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 150 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कर्ज में कमी कंपनी के लिए सकारात्मक है। भारतीय कारोबार में तेज सुधार हुआ है और एबिटडा/टन पॉजिटिव है। एनआईएनएल सहित अन्य भारतीय ऑपरेशंस में दिखा सुधार पॉजिटिव नजर आ रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)