TITAN ने पेश किये अच्छे Q3 अपडेट, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति

Titan पर सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसका ग्रोथ मोमेंटम अच्छा नजर आया है। खरीदारों की संख्या में सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट में वृद्धि देखने को मिली। सालाना औसत बिक्री मूल्य में डबल डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट में वृद्धि रही

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:37 AM
Titan पर एचएसबीसी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4200 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TITAN SHARE PRICE : टाइटन (TITAN) ने तीसरी तिमाही के लिए अच्छे अपडेट पेश किये हैं। कंपनी के रेवेन्यू में 22% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ज्वेलरी कारोबार में 23% की बढ़त नजर आ सकती है। Q3 में कंपनी ने 90 नए स्टोर खोले हैं। इससे कंपनी की कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 2,949 हुई है। वहीं वॉच & वियरेबल में 21% की ग्रोथ दिख सकती है जबकि आई केयर में 3% की कमजोरी नजर आ सकती है। ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के स्टॉक पर तिमाही अपडेट के अनुसार अपनी रेटिंग दी है। एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। जबकि सिटी ने न्यूट्रल नजरिया अपनाया है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON TITAN

    Citi On Titan


    सिटी ने टाइटन पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3650 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका ग्रोथ मोमेंटम अच्छा नजर आया है। खरीदारों की संख्या में सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में आभूषण सेगमेंट में वृद्धि देखने को मिली। सालाना औसत बिक्री मूल्य में डबल डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट में वृद्धि रही। कंपनी ने एक्सचेंज प्रोग्राम और उपभोक्ता ऑफर में उपयुक्त निवेश किया। कंपनी का स्टोर का विस्तार मजबूत रहा।

    Buzzing Stocks: अदाणी विल्मर से लेकर टाटा स्टील तक, आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर

    MS On Titan

    मॉर्गन स्टैनली ने टाइटन पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लगातार चौथी तिमाही में 20% से अधिक वृद्धि के साथ मजबूत ज्वेलरी डिमांड देखने को मिला है। रेगुलर गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम्स की कंपनी की रणनीति अनुकूल रूप से काम कर रही है। कमजोर प्रोडक्ट मिक्स पर ध्यान देने की जरूरत है।

    HSBC On Titan

    एचएसबीसी ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3FY24 में ज्वेलरी की बिक्री अनुमान से ज्यादा 23% सालाना की दर से बढ़ी। आईकेयर को छोड़कर अन्य बिजनेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया आईकेयर सालाना आधार पर 3% नीचे नजर आया। कंपनी ने तीसरी तिमाही में भारत में 18 नए तनिष्क स्टोर खोले हैं। मजबूत और लगातार अच्छे रिजल्ट से टाइटन का शेयर आकर्षक नजर आ रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।