Get App

TITAN ने पेश किये अच्छे Q3 अपडेट, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति

Titan पर सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसका ग्रोथ मोमेंटम अच्छा नजर आया है। खरीदारों की संख्या में सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट में वृद्धि देखने को मिली। सालाना औसत बिक्री मूल्य में डबल डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट में वृद्धि रही

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:37 AM
TITAN ने पेश किये अच्छे Q3 अपडेट, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति
Titan पर एचएसबीसी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4200 रुपये तय किया है

TITAN SHARE PRICE : टाइटन (TITAN) ने तीसरी तिमाही के लिए अच्छे अपडेट पेश किये हैं। कंपनी के रेवेन्यू में 22% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ज्वेलरी कारोबार में 23% की बढ़त नजर आ सकती है। Q3 में कंपनी ने 90 नए स्टोर खोले हैं। इससे कंपनी की कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 2,949 हुई है। वहीं वॉच & वियरेबल में 21% की ग्रोथ दिख सकती है जबकि आई केयर में 3% की कमजोरी नजर आ सकती है। ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के स्टॉक पर तिमाही अपडेट के अनुसार अपनी रेटिंग दी है। एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। जबकि सिटी ने न्यूट्रल नजरिया अपनाया है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है।

BROKERAGES ON TITAN

Citi On Titan

सिटी ने टाइटन पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3650 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका ग्रोथ मोमेंटम अच्छा नजर आया है। खरीदारों की संख्या में सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में आभूषण सेगमेंट में वृद्धि देखने को मिली। सालाना औसत बिक्री मूल्य में डबल डबल डिजिट ग्रोथ के कारण तीसरी तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट में वृद्धि रही। कंपनी ने एक्सचेंज प्रोग्राम और उपभोक्ता ऑफर में उपयुक्त निवेश किया। कंपनी का स्टोर का विस्तार मजबूत रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें