Get App

Today's Brokerage Calls: एक्सिस बैंक, एलएंडटी और CYIENT पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

AXIS Bank पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 1,110 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक्सिस बैंक मैक्स लाइफ में 7% हिस्सा खरीदेगा जिससे एक्सिस बैंक का मैक्स लाइफ में कुल हिस्सा 20% तक हो जायेगा। ये डील 1,100-2,100 करोड़ रुपये में हुई है। इस डील से एक्सिस बैंक के मार्जिन पर असर हो सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 9:42 AM
Today's Brokerage Calls: एक्सिस बैंक, एलएंडटी और CYIENT पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव
CYIENT पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है और उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 730 रुपये प्रति शेयर तय किया है

आज मार्केट में HAL, BDL, DATA PATTERNS और ASTRA MICRO के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि DAC की करीब 4300 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी मिली है। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर का भाव $4/Lbs के पार निकलने की वजह से HIND COPPER, VEDANTA, HINDALCO जैसे शेयरों में भी हलचल दिख सकती है। जबकि TATA STEEL, JSPL, SAIL और JSW STEEL के शेयर घरेलू मार्केट में स्टील के दाम 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचने की वजह से फोकस में रहेंगे। इसके अलावा आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज किन स्टॉक्स पर अपना दांव खेल रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के मुताबिक आज एक्सिस बैंक (AXIS Bank), एलएंडटी (L&T) और साएंट (CYIENT) पर ब्रोकरेज हाउसेज ने रेटिंग जाहिर की है।

JEFFERIES ON AXIS Bank -MAX DEAL

जेफरीज ने एक्सिस मैक्स की डील के लिहाज से एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 1,110 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एक्सिस बैंक मैक्स लाइफ में 7% हिस्सा खरीदेगा। एक्सिस बैंक का मैक्स लाइफ में कुल हिस्सा 20% हो जायेगा। ये डील 1,100-2,100 करोड़ रुपये में हुई है। Max Life और Max Finance के लिए ये डील पॉजिटिव साबित होगी। हालांकि डील से एक्सिस बैंक के मार्जिन पर असर हो सकता है।

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, पीसी ज्वेलर्स और अन्य स्टॉक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें