हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा। एनएसई का निफ्टी 200 DMA के नीचे फिसल गया। बाजार खुलने के शुरुआती घंटों में निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जबकि निफ्टी में बजट डे का निचला स्तर नजर आया है। वहीं ब्रोकरेज हाउसेज ने कुछ शेयरों पर खरीदारी और बिकवाली की राय दी है। इसमें SBI, MPHASIS, VOLTAS, CROMPTON CONSUMER और पावर सेक्टर के कुछ स्टॉक्स आज ब्रोकर्स के रडार पर हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है।
