Get App

Today's top brokerage calls: गेल, गार्डन रीच, गो फैशन पर ब्रोकर्स ने खरीदारी की सलाह

GARDEN REACH पर ANTIQUE ने खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 619 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY23 में 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। तात्कालिक रूप से 40,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लिए कंपनी के पास मौके हैं। वहीं मध्यम अवधि में 70,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी के पास मौके हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 9:53 AM
Today's top brokerage calls: गेल, गार्डन रीच, गो फैशन पर ब्रोकर्स ने खरीदारी की सलाह
GO FASHION पर EQUIRUS ने लॉन्ग कॉल के साथ कवरेज शुरू किया है और इसके शेयर का लक्ष्य 1493 रुपये तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने की सलाह ब्रोकरेज हाउसेज दे रहे हैं। इसके लिहाज से आज ब्रोकरेज हाउसेज ने गेल (GAIL), गार्डन रीच (GARDEN REACH) और गो फैशन (GO FASHION) के शेयर्स पर अपनी रेटिंग दी है। तीनों शेयरों पर ब्रोकर्स की तरफ से लॉन्ग पोजीशन बनाने की कॉल दी गई है।

ANTIQUE ON GAIL

ANTIQUE ने गेल के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 117 रुपये प्रति शेयर तय किया है। अमेरिकी गैर प्राइसेस क्रैश हुई हैं। ट्रेडिंग मार्जिन में सुधार हुआ है। इस समय ये स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर है।

ANTIQUE ON GARDEN REACH

ANTIQUE ने गार्डन रीच पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 619 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23 में 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस से बेहतर प्रदर्शन संभव है। इसके अलावा तात्कालिक रूप से 40,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लिए कंपनी के पास मौके हैं। जबकि मध्यम अवधि में कंपनी के पास 70,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए मौके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें