आज बाजार AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का स्टॉक फोकस में है। RBI ने संजय अग्रवाल के दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के MD & CEO के पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी मिली है। संजय अग्रवाल का कार्यकाल 3 साल के लिए होगा। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि सिटी ने खरीदारी करने की राय दी है। इसके अलावा आज अशोक लीलैंड और आयशर मोटर्स के स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर हैं। अशोक लीलैंड के शेयर पर विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। जबकि आयशर पर इन्होंने ने बुलिश नजरिया अपनाया है।
सिटी ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 740 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बैंक के MD/CEO को फिर से 3 साल की नियुक्ति के लिए आरबीआई की मंजूरी मिलने से इनके कॉन्फिडेंस की झलक मिलती है। इसके अलावा FY24/FY25 के लिए मोमेंटम जारी रह सकता है।
गोल्डमैन सैक्स ने अशोक लीलैंड पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले 2 सालों की फास्ट ग्रोथ अब नॉर्मल होना शुरू हो सकती है।
गोल्डमैन सैक्स ने आयशर मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3660 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)