Get App

Today's Top Brokerages Calls: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, अशोक लीलैंड, आयशर मोटर्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

AU Small Finance Bank पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि MD & CEO के कार्यकाल को 3 साल के विस्तार को आरबीआई ने मंजूरी दी है। ब्रोकरेज को मजबूत अर्निंग कंपाउंडिंग के साथ अगले कुछ वर्षों में मजबूत री-रेटिंग की उम्मीद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 11:10 AM
Today's Top Brokerages Calls: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, अशोक लीलैंड, आयशर मोटर्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर
ASHOK LEYLAND पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 140 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है

आज बाजार AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का स्टॉक फोकस में है। RBI ने संजय अग्रवाल के दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के MD & CEO के पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी मिली है। संजय अग्रवाल का कार्यकाल 3 साल के लिए होगा। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि सिटी ने खरीदारी करने की राय दी है। इसके अलावा आज अशोक लीलैंड और आयशर मोटर्स के स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर हैं। अशोक लीलैंड के शेयर पर विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। जबकि आयशर पर इन्होंने ने बुलिश नजरिया अपनाया है।

BROKERAGES ON AU SMALL FINANCE BANK

MS On AU SFB

मॉर्गन स्टैनली ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि आरबीआई ने MD & CEO के कार्यकाल को 3 साल के विस्तार को मंजूरी दी है। उनके मुताबिक मजबूत अर्निंग कंपाउंडिंग के साथ अगले कुछ वर्षों में मजबूत री-रेटिंग की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें