Today's Top Brokerages Calls: आरईसी, वेदांत फैशन, हनीवेल ऑटो, डॉ रेड्डीज और भारती एयरटेल हैं ब्रोकर्स के रडार पर

VEDANT FASHION पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1,381 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का प्रस्तावित ओएफएस सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के उद्देश्य से लाया गया है। इससे प्रमोटर की हिस्सेदारी मौजूदा 84.88% से घटकर 75% हो जाएगी

अपडेटेड May 18, 2023 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
BHARTI AIRTEL पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 870 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आरईसी का ग्रॉस NPA 21 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया। नेट NPA 29 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया। AUM करीब 13% बढ़कर 4.35 लाख करोड़ रहा। जबकि डिस्बर्समेंट करीब 139% बढ़कर 36,939 करोड़ रुपये रहा। सीएलएसए ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है। वहीं आज नॉन-रिटेल के लिए वेदांत फैशन का OFS खुलेगा। कंपनी OFS के जरिए 2785 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट OFS के जरिए 9.88% हिस्सा बेचेंगे। OFS का फ्लोर प्राइस 1,161 रुपये/शेयर तय किया गया है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर हनीवेल ऑटो, डॉ रेड्डी और भारती एयरटेल जैसे स्टॉक्स भी शामिल हैं।

    CLSA ON REC

    सीएलएसए ने आरईसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एसेट क्वालिटी अच्छी है लेकिन मार्जिन कम रही। FY24-26 में 18-19% RoE का अनुमान है।

    MS ON VEDANT FASHION


    मॉर्गन स्टैनली ने वेदांत फैशन पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,381 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का प्रस्तावित ओएफएस सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग मानदंडों को पूरा करने के उद्देश्य से लाया गया है। यदि ओएफएस पूरा हो जाता है तो प्रमोटर की हिस्सेदारी मौजूदा 84.88% से घटकर 75% हो जाएगी। इससे स्टॉक मूल्य के लिए एक तकनीकी गतिरोध दूर हो सकता है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर ट्रेडर्स और निवेशक कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    NOMURA ON HONEYWELL AUTO

    नोमुरा ने हनीवेल ऑटो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 50,642 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की ग्रॉस मार्जिन में सुधार नजर आया। ईपीएस ने अनुमान को 5% से पीछे छोड़ा दिया। जबकि आय वृद्धि अनुमान से कम रही।

    BERNSTEIN ON DR REDDY’S

    बर्नस्टीन ने डॉ रेड्डीज पर रेटिंग को आउटपरफॉर्म से घटाकर मार्केट परफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4,943/शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि यूएस ग्रोथ स्टोरी और कमजोर ईएम प्रदर्शन के आधार पर डाउनग्रेड किया है। उनका मानना है कि FY25 ग्रोथ (Ex-Revlimid) लो-सिंगल डिजिट में होगी।

    MS ON BHARTI AIRTEL

    मॉर्गन स्टैनली ने शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 870 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी का फोक शीर्ष 150 शहरों पर है। मैनेजमेंट ने दोहराया कि वर्तमान नेटवर्क रोलआउट एक सही रणनीति है। मैनेजमेंट ने ये भी कहा कि अतिरिक्त स्पेक्ट्रम और कैपेक्स आउटलुक को बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।