अमेरिका में फेड के बेलआउट के बावजूद बैंकों में गिरावट का सिलसिला नहीं रुक रहा है। First Republic Bank का शेयर कल 62 परसेंट टूट गया। जबकि Western Alliance बैंक का शेयर 47 परसेंट गिर गया। इसके अलावा दर्जनों छोटे क्षेत्रीय बैंकों में लोअर सर्किट लगता हुआ दिखाई दिया। इसकी वजह से कल भारतीय बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों की हालत पतली हुई थी। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर किन शेयरों पर हैं। इस बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला है कि आज ब्रोकरेज हाउसेज THERMAX, TATA MOTORS और SUN PHARMA पर बुलिश हैं। जबकि PAYTM पर उनकी इक्वल-वेट रेटिंग है।
जेफरीज ने थर्मेक्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,520 रुपये तय किया है। चीन+1 थीम के चलते बॉयलर के ग्लोबल ऑर्डर मिले है। कंपनी क्लीन वाटर, एयर, एनर्जी सेगमेंट में लीडरशिप पोजीशन है। क्लीन वाटर, एयर, एनर्जी सेगमेंट में नए प्रोडक्ट लॉन्च किये हैं
नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 508 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट ने कहा है कि जेएलआर, सीवी और पीवी बिजनेस में डिमांड मजबूत बनी रहेगी। जेएलआर की ऑर्डरबुक लगातार अच्छे परफॉर्मेंस के बलबूते अच्छी बनी रहेगी।
जेफरीज ने सन फार्मा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये इनका टॉप पिक बना रहेगा।
मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 695 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जनवरी 2023 में सालाना आधार पर कंपनी GMV ग्रोथ मजबूत रही है। जबकि पिछले महीने मासिक आधार पर कंपनी का Average MTU सपाट रहा।
CLSA ON FUSION MIRCO VS CREDIT ACCESS
सीएलएस ने कहा है कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण ज्यादा प्रोडक्टिव है। फ्यूजन भी आगे भी बढ़ रहा है। लेकिन एसेट क्वालिटी और RoA/RoE के स्तर पर अंतर घटा है। ब्रोकरेज ने Fusion Mirco पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका टारगेट 550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं Credit Access पर भी बाय रेटिंग देकर टारगेट 1,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )