आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर HDFC BANK, SHRIRAM TRANSPORT जैसे स्टॉक्स हैं। किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ और सीएनबीसी-टीवी 18 ब्रोकरेज हाउसेज के सूत्रों से उनकी रिपोर्ट निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए पेश करते हैं। इसके आधार पर ट्रेडर्स और निवेशकों को इसमें ट्रेड लेने में आसानी होती है। जानते हैं और कौन से स्टॉक्स पर आज ब्रोकरेज हाउसेज की है नजर-
BOFA SEC ने HDFC BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रह सकते हैं। कंपनी का मर्जर के बाद सिनर्जी और एक्जिक्युशन पर फोकस रहेगा। इसके अलावा ब्रोकरेज ने कहा है कि मौजूदा स्तरों पर इस शेयर का रिस्क रिवार्ड काफी आकर्षक है।
जेफरीज ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट पर पॉजिटिव रवैया अपनाया है। उन्होंने फिलहाल इस स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,365 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि उन्होंने FY23-25 के लिए इसका EPS 4% किया है। जबकि FY23-25 तक कंपनी 14% तक RoE डेलिवर कर सकती है।
Credit Suisse बैंकों पर अपनी राय देते हुए कहा है कि बड़े बैंक डिपॉजिट रेट हाइक करने की दिशा में काम कर रहे हैं। लिहाजा इन्हें बड़ें बैंकों के नाम पसंद आ रहे हैं। इसलिए ब्रोकरेज ने कहा है कि उन्हें Bank of Baroda, SBI, IndusInd Bank और ICICI Bank के स्टॉक्स पसंद आ रहे हैं।
CLSA का कहना है कि पावर सेक्टर में उन्हें आगे चलकर एक्शन दिखाई दे रहा है। इसलिए उन्हें NTPC, NHPC and SJVN जैसे स्टॉक्स पसंद है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )