हिंदुस्तान जिंक की आज अहम बोर्ड बैठक होगी। इसमें वित्त वर्ष 2023 के चौथे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जायेगा। इस स्टॉक में आज एक्शन नजर आ सकता है। वहीं विंडफॉल टैक्स में कटौती करने से OMCS के शेयर पर भी फोकस बना रहेगा। ब्रोकरेज फर्मों ने भी OMCS से एचपीसीएल और आईओसी पर अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। इसके साथ ही आज ब्रोकर्स ने रिलायंस, फिनिक्स मिल्स और आईटी सर्विसेस में से विप्रो, एलएंडटी टेक, एचसीएल टेक, टाटा एलेक्सी पर भी अपन नजरिया पेश किया है। वहीं सीलएलएस ने रिलायंस पर खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि वर्तमान बाजार भाव से इस स्टॉक में 35 प्रतिशत की तेजी दिख सकती है।
सीएलएसए ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने कहा है कि ये स्टॉक 4 महीनों से कम समय में 20 प्रतिशत से अधिक फिसला है। हालांकि उनका मानना है कि इसके भाव में करेंट मार्केट प्राइस से 35 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2970 रुपये तय किया है।
मोतीलाल ओसवाल ने फिनिक्स मिल्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY27 तक मॉल पोर्टफोलियो बढ़कर 14 msf संभव है। ये कंपनी टॉप 6 शहरों में मॉल का विस्तार करेगी। कंपनी के FY23-25 में रेंटल पोर्टफोलियो में 32% CAGR ग्रोथ संभव है। कंपनी मॉल में ऑफिस स्पेस का निर्माण कर रही है। कंपनी के FY23-25 में रेंटल पोर्टफोलियो के EBITDA में 34% CAGR ग्रोथ संभव है।
मॉर्गन स्टैनली ने आईटी सर्विसेस स्टॉक्स पर राय देते हुए कहा है कि नजदीकी अवधि में स्टॉक्स में मैक्रो चिंताओं के कारण करेक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि मध्यम अवधि में ये अच्छा करते नजर आ सकते हैं। मॉर्गन स्टैनली ने LTI, MINDTREE, INFOSYS & HCL TECH पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि WIPRO, L&T TECH और TATA ELXSI पर अंडरवेट रेटिंग दी है।
जेपी मॉर्गन ने एचपीसीएल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही उन्होंने आईओसी पर भी ओवरवेट रेटिंग दी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)