Get App

Today's Top Brokerage calls: रिलायंस, फिनिक्स मिल्स, विप्रो, एलएंडटी टेक, एचपीसीएल, आईओसी हैं ब्रोकर्स के रडार पर

Reliance पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा है कि ये स्टॉक 4 महीनों से कम समय में 20 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। ब्रोकरेज का मानना है कि इसके भाव में करेंट मार्केट प्राइस से 35 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है। इसलिए इस पर खरीदारी की राय देते हुए शेयर का लक्ष्य 2970 रुपये तय किया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 10:36 AM
Today's Top Brokerage calls: रिलायंस, फिनिक्स मिल्स, विप्रो, एलएंडटी टेक, एचपीसीएल, आईओसी हैं ब्रोकर्स के रडार पर
PHOENIX MILLS पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये प्रति शेयर तय किया है

हिंदुस्तान जिंक की आज अहम बोर्ड बैठक होगी। इसमें वित्त वर्ष 2023 के चौथे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जायेगा। इस स्टॉक में आज एक्शन नजर आ सकता है। वहीं विंडफॉल टैक्स में कटौती करने से OMCS के शेयर पर भी फोकस बना रहेगा। ब्रोकरेज फर्मों ने भी OMCS से एचपीसीएल और आईओसी पर अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। इसके साथ ही आज ब्रोकर्स ने रिलायंस, फिनिक्स मिल्स और आईटी सर्विसेस में से विप्रो, एलएंडटी टेक, एचसीएल टेक, टाटा एलेक्सी पर भी अपन नजरिया पेश किया है। वहीं सीलएलएस ने रिलायंस पर खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि वर्तमान बाजार भाव से इस स्टॉक में 35 प्रतिशत की तेजी दिख सकती है।

CLSA on Reliance

सीएलएसए ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने कहा है कि ये स्टॉक 4 महीनों से कम समय में 20 प्रतिशत से अधिक फिसला है। हालांकि उनका मानना है कि इसके भाव में करेंट मार्केट प्राइस से 35 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2970 रुपये तय किया है।

MOFSL ON PHOENIX MILLS

मोतीलाल ओसवाल ने फिनिक्स मिल्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY27 तक मॉल पोर्टफोलियो बढ़कर 14 msf संभव है। ये कंपनी टॉप 6 शहरों में मॉल का विस्तार करेगी। कंपनी के FY23-25 में रेंटल पोर्टफोलियो में 32% CAGR ग्रोथ संभव है। कंपनी मॉल में ऑफिस स्पेस का निर्माण कर रही है। कंपनी के FY23-25 में रेंटल पोर्टफोलियो के EBITDA में 34% CAGR ग्रोथ संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें