सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने रडार पर टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के स्टॉक को रखा है। इसके साथ ही कंपनी की नजर गैस कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) पर भी टिकी हैं। इसके अलावा स्टील स्टॉक जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है।
JEFFERIES ON BHARTI AIRTEL
जेफरीज ने भारती एयरटेल पर रेटिंग अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23-25 में मोबाइल ARPU में 13% ग्रोथ की उम्मीद है। इसके साथ ही 5G रोलआउट से मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं FY23-25 के दौरान केवल एक बार टैरिफ बढ़ने की संभावना है। जबकि CY23 के अंत तक 15% टैरिफ बढ़ने की संभावना है।
नोमुरा ने एमजीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Unison Enviro का अधिग्रहण कंपनी के वॉल्यूम ग्रोथ के लिए एक समाधान हो सकता है।
सिटी ने एमजीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1,140 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Unison Acqn से कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ ऑउटलुक में सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने ये कंपनी अब हमारी पसंदीदा CGD Pick है। इसके बाद IGL भी पसंद है।
जेफरीज ने एमजीएल पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
मॉर्गन स्टैनली ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 545 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि फरवरी में डिमांड कम रही थी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )