सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने रडार पर टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के स्टॉक को रखा है। इसके साथ ही कंपनी की नजर गैस कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) पर भी टिकी हैं। इसके अलावा स्टील स्टॉक जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है।
