Today's Top Brokerages Calls: बीपीसीएल, एचडीएफसी एएमसी, एमसीएक्स और गोदरेज कंज्यूमर पर ब्रोकर्स ने खेला दांव

BPCL पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 425 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी 18,000 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिए जुटाएगी। कंपनी का फंड जुटाने का फैसला सही नहीं लगता है। विनिवेश की संभावनाओं पर इस फैसले से असर हो सकता है

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
GODREJ CONSUMER पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,150 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज BPCL का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी के बोर्ड ने 18,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी। बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही HDFC AMC भी फोकस में रहेगा। SEBI बैठक ने MF के लिए TER (Total Expense Ratio) के नियमों पर फैसला नहीं हो सका। वहीं MCX पर भी बाजार की नजरें रहेंगी। 63 Moons के साथ कंपनी ने सर्विस कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया है। अगले 6 महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया है। कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 125 करोड़ रुपये/तिमाही होगी। इन तीनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने अपना नजरिया पेश किया है। जानते हैं उनकी क्या है स्टॉक्स पर राय-

    MORGAN STANLEY On BPCL

    मॉर्गन स्टैनली ने बीपीसीएल पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 425 रुपय प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी 18,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। फंड जुटाने का फैसला सही नहीं लगता है। फैसले से विनिवेश की संभावनाओं पर असर हो सकता है।

    Citi On BPCL


    सिटी ने बीपीसीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उनका कहना है कि फंड जुटाने के पीछे के तर्क साफ नहीं हैं। फंड जुटाने की खबर से शेयर की तेजी सीमित होगी।

    MORGAN STANLEY ON HDFC AMC

    मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी एएमसी पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,840 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि TER में बदलाव नहीं किया गया है। कंसल्टेशन पेपर दोबारा आएगा। नए कंसल्टेशन पेपर को लेकर इंडस्ट्री पॉजिटिव नजर आ रही है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    MS On MCX

    मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि टीसीएस में टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के परिवर्तन में और देरी हो रही है। 63 मून्स के साथ इसके अनुबंध के विस्तार से इसका अधिकांश F24 लाभ समाप्त हो जाएगा। यदि कार्यान्वयन दिसंबर 2023 तक होता है तो FY25 लाभ का पूर्वानुमान प्रभावित होने की संभावना नहीं है

    GS ON GODREJ CONSUMER

    गोल्डमैन सैक्स ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,150 रुपये प्रति शेयर तय किया है। H2FY23 में कंपनी का मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला है। मार्जिन में आगे भी मजबूती की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में मजबूत रिकवरी के संकेत मिले हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।