Today's Top Brokerages Calls: एलएंडटी, एलएंडटी टेक, एमसीएक्स, एक्सिस बैंक

L&T TECH पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। उनके मुताबिक ER&D सर्विस प्रोवाइडर के मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। ER&D खर्च पर चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल से असर हो रहा है। उनका मानना है कि FY22-25 के दौरान सालाना 15.2% अर्निंग ग्रोथ नजर आ सकती है

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
AXIS BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। आज ब्रोकरेजेज ने दांव लगाने के लिए अपनी लिस्ट में एलएंडटी, एलएंडटी टेक, एमसीएक्स, एक्सिस बैंक के शेयरों को शामिल किया है। L&T पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। जबकि L&T TECH पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। वहीं एमसीएक्स पर मॉर्गन स्टैनली ने 125 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जबकि AXIS BANK पर जेफरीज, सीएलएसए और जेपी मॉर्गन ने अलग-अलग राय दी है। जानते हैं इन स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेजेज का नजरिया और टारगेट प्राइस-

    JEFFERIES ON L&T

    जेफरीज ने एलएंडटी के शेयर में खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य ऑर्डर फ्लो आउटलुक में उतार-चढ़ाव बरकरार है। कच्चे तेल की कीमतों को लेकर दिक्कत नहीं है। भारत और मध्यपूर्व के पक्ष में क्रूड कीमतें नजर आ रही हैं। सरकार और PSU का कैपेक्स पर जोर है। Q4 से राज्य भी कैपेक्स पर जोर दे सकते हैं।

    NOMURA ON L&T TECH


    नोमुरा ने एलएंडटी टेक पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ER&D सर्विस प्रोवाइडर के मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल से ER&D खर्च पर असर हो रहा है। FY22-25 के दौरान सालाना 15.2% अर्निंग ग्रोथ संभव है

    MORGAN STANLEY ON MCX

    मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पिछले महीने स्टॉक 7.4% नीचे था जबकि सेंसेक्स 1 प्रतिशत नीचे रहा।

    सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    CLSA On Axis Bank

    सीएलएसए ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मैनेजमेंट का कहना है कि बैंक को 800-850 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है

    JP MORGAN ON AXIS BANK

    जेपी मॉर्गन ने एक्सिस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक्सिस बैंक ने कहा कि निकट समय में उनका कैपिटल रेज करने का इरादा नहीं है

    JEFFERIES ON AXIS BANK

    जेफरीज ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।