Get App

Today's Top Brokerages Calls: एलएंडटी, एलएंडटी टेक, एमसीएक्स, एक्सिस बैंक

L&T TECH पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। उनके मुताबिक ER&D सर्विस प्रोवाइडर के मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। ER&D खर्च पर चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल से असर हो रहा है। उनका मानना है कि FY22-25 के दौरान सालाना 15.2% अर्निंग ग्रोथ नजर आ सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 10:19 AM
Today's Top Brokerages Calls: एलएंडटी, एलएंडटी टेक, एमसीएक्स, एक्सिस बैंक
AXIS BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। आज ब्रोकरेजेज ने दांव लगाने के लिए अपनी लिस्ट में एलएंडटी, एलएंडटी टेक, एमसीएक्स, एक्सिस बैंक के शेयरों को शामिल किया है। L&T पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। जबकि L&T TECH पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। वहीं एमसीएक्स पर मॉर्गन स्टैनली ने 125 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जबकि AXIS BANK पर जेफरीज, सीएलएसए और जेपी मॉर्गन ने अलग-अलग राय दी है। जानते हैं इन स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेजेज का नजरिया और टारगेट प्राइस-

JEFFERIES ON L&T

जेफरीज ने एलएंडटी के शेयर में खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य ऑर्डर फ्लो आउटलुक में उतार-चढ़ाव बरकरार है। कच्चे तेल की कीमतों को लेकर दिक्कत नहीं है। भारत और मध्यपूर्व के पक्ष में क्रूड कीमतें नजर आ रही हैं। सरकार और PSU का कैपेक्स पर जोर है। Q4 से राज्य भी कैपेक्स पर जोर दे सकते हैं।

NOMURA ON L&T TECH

नोमुरा ने एलएंडटी टेक पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ER&D सर्विस प्रोवाइडर के मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल से ER&D खर्च पर असर हो रहा है। FY22-25 के दौरान सालाना 15.2% अर्निंग ग्रोथ संभव है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें