प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज बैंक बंधन बैंक (BANDHAN BANK) को ARC से 801 करोड़ रुपये की बाइंडिंग बोली मिली है। बैंक को 8,897 करोड़ रुपये के आउटस्टैंडिंग को राइट-ऑफ के लिए बोली मिली है। इसकी वजह से आज इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इस पर अपनी रेटिंग जाहिर की है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज हाउस की नजरें फार्मा सेक्टर पर टिकी हैं। नोमुरा ने फार्मा सेक्टर पर अपना नजरिया पेश किया है। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर सीमेंट स्टॉक भी आये हैं। DAM CAP ने दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRATECH CEMENT) पर निवेश के लिहाज से अपनी राय दी है।
JEFFERIES ON BANDHAN BANK
जेफरीज ने बंधन बैंक पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 340 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 8,900 करोड़ रुपये का बैड लोन (MFI) को ARCs को बेचेंगे। बैंक ने कहा कि 800 करोड़ रुपये में ARC को बैड लोन बेचेंगे। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक की एसेट क्वालिटी आउटलुक में सुधार हुआ है। इसका वैलुएशन आकर्षक नजर आ रहा है। लिहाजा ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है।
नोमुरा ने फार्मा सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि अमेरिकी एंटीवायरल मार्केट में तेजी मुमिकन है। Q3 में एंटीवायरल की बिक्री में $20-25 करोड़ की बढ़ोतरी संभव है। Tamiflu, एंटीबैक्टिरियल दवा की मांग में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसमें डिमांड बढ़ने से ल्यूपिन (Lupin) को फायदा होगा।
डैम कैप ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डिमांड तेजी, मैन्युफैक्चरिंग और रियल्टी से सपोर्ट मिलने से कंपनी को फायदा होगा। FY22-25 में सालाना 10.5% वॉल्यूम ग्रोथ मुमकिन है। मार्केट शेयर में मजबूती के मद्देनजर वैल्युएशन आकर्षक है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )