Accenture के दमदार Q2 नतीजे के बाद इंडियन आईटी स्टॉक्स पर क्या कहते हैं ब्रोकरेजेज

IT सेक्टर पर मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि एक्सेंचर के नतीजे अच्छे रहे हैं। भारतीय IT कंपनियों के लिए एक्सेंचर के नतीजे पॉजिटिव रहेंगे। भारतीय आईटी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे और गाइडेंस में किसी भी प्रकार कमजोरी को खरीदारी का मौका मानना चाहिए। लार्जैकप सेगमेंट से इन्हें LTI, Mindtree, Infosys और HCL Tech पसंद हैं

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 9:49 AM
IT सेक्टर पर नोमुरा ने कहा कि IT पर हमारा सतर्क नजरिया है। ब्रोकरेज ने कहा मिडकैप से ज्यादा हम लार्जकैप आईटी स्टॉक्स को प्राथमिकता देंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दूसरी तिमाही में एक्सेंचर (Accenture) के मजबूत नतीजे रहे हैं। Accenture की CC रेवेन्यू ग्रोथ 9% रही है। कंपनी ने 6-10% CC रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया था। जबकि Q2 रेवेन्यू अनुमान से बेहतर होकर 15.81 अरब डॉलर रहा। कंपनी ने गाइडेंस 15.2-15.75 अरब डॉलर के बीच दिया था। FY23 के लिए Accenture ने रेवेन्यू गाइडेंस घटाया है। रेवेन्यू गाइडेंस 8-11% से घटाकर 8-10% किया है। Q2 में नई डील रिकॉर्ड 22.1 अरब डॉलर रही। कंपनी ने ऐलान किया है कि अगले डेढ़ साल में 19000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। कंपनी के भारत में 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। बड़ी ट्रांसफॉर्मेशनल डील में मजबूत मांग जारी रहेगी। हालांकि इस दौरान कंपनी स्ट्रैटेजी और कंसल्टिंग में डील ग्रोथ धीमी रही है

    जानते हैं भारतीय आईटी कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया

    MORGAN STANLEY ON IT

    मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय आईटी कंपनियों पर राय देते हुए कहा कि एक्सेंचर के नतीजे अच्छे रहे हैं। एक्सेंचर के नतीजे भारतीय IT के लिए पॉजिटिव रहेंगे। इन्होंने कहा कि चौथी तिमाही के नतीजे और गाइडेंस में किसी भी प्रकार कमजोरी को खरीदारी का मौका समझना चाहिए। लार्जैकप में इन्हें एलटीआई (LTI) माइंडट्री (Mindtree), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) पसंद हैं।


    सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    NOMURA ON IT

    नोमुरा ने आईटी सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि IT सेक्टर पर हमारा सतर्क नजरिया है। उन्होंने कहा हम मिडकैप से ज्यादा लार्जकैप आईटी स्टॉक्स को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि FY24 में कंपनियों के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस अलग-अलग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि Infosys, Tech Mahindra (टेक महिंद्रा), Coforge (कोफोर्ज) और Persistent Systems (परसिस्टेंट सिस्टम्स) आईटी सेक्टर के उनके टॉप पिक्स हैं।

    CLSA ON IT

    सीएलएसए ने आईटी सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि Q3 का गाइडेंस उम्मीद के मुताबिक रहा। एक्सेंचर के रिजल्ट से निवेशकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा भारतीय आईटी स्टॉक्स में चुनिंदा शेयरों पर निवेश करना चाहिए। सेक्टर पर खरीदारी का नजरिया पेश करते हुए ब्रोकरेज ने कहा कि Infosys, HCLTech और TCS आईटी से इनकी पसंदीदा पिक्स है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।