Get App

Zomato Share Price में दिखेगा 30% से ज्यादा का उछाल, क्विक कॉमर्स स्पेस में बर्नस्टीन को दिख रही है तेजी

Zomato Share Price: बर्नस्टीन ने फूड डिलीवरी दिग्गज जोमैटो लिमिटेड पर अपना तेजी का नजरिया देत हुए कहा कि क्विक कॉमर्स स्पेस में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। बर्नस्टीन ने जोमैटो पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग देकर इसका लक्ष्य मूल्य लगभग 310 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का दिया गया यह टारगेट प्राइस लगभग 39 प्रतिशत की भारी वृद्धि का संकेत देता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 10:37 AM
Zomato Share Price में दिखेगा 30% से ज्यादा का उछाल, क्विक कॉमर्स स्पेस में बर्नस्टीन को दिख रही है तेजी
Zomato शेयर के भाव आज सुबह 9.16 बजे, एनएसई पर एक प्रतिशत अधिक चढ़कर 226.15 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते नजर आये

Zomato Share Price: ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म बर्नस्टीन ने फूड डिलीवरी दिग्गज जोमैटो लिमिटेड (Zomato Ltd.) पर अपना तेजी का नजरिया दोहराया है। उनका कहना है कि क्विक कॉमर्स स्पेस में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। बर्नस्टीन ने जोमैटो पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य मूल्य लगभग 310 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह टारगेट लगभग 39 प्रतिशत की भारी वृद्धि का संकेत देता है। बर्नस्टीन ने कहा कि क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा एक प्रमुख चर्चा का विषय बनी हुई है। ये चर्चा जोमैटो (Zomato), स्विगी (Swiggy) और जेप्टो (Zepto) में आक्रामक विस्तार और बढ़ते मार्केटिंग खर्चों से प्रेरित है। हालांकि, प्री-आईपीओ फेज के विपरीत, ब्रोकरेज का मानना ​​है कि मीडियम टर्म प्रॉफिब्लिटी को देखते हुए ग्रोथ के संबंध में फोकस अब अधिक संतुलित है।

भले ही आने वाली तिमाहियों में प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है, लेकिन स्विगी के कम मार्जिन वाले स्ट्रक्चर के कारण प्राइस वार की एक तर्कसंगत सीमा दिखाई देती है। बर्नस्टीन को उम्मीद है कि जोमैटो क्विक कॉमर्स स्पेस में अपना नेतृत्व मजबूत करेगा।

आज सुबह 9.16 बजे, जोमैटो के शेयर एनएसई पर एक प्रतिशत अधिक चढ़कर 226.15 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

ब्रोकरेज ने दी “stick to the winners” की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें