LIC Housing Finance Share Price: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर नतीजे देने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर अपना लक्ष्य मूल्य बढ़ा दिया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा 1,432 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 1,163 करोड़ रुपये से 23.1 प्रतिशत अधिक है। हालांकि कंपनी शुद्ध ब्याज आय (NII) वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के 2,097 करोड़ रुपये से 4.8 प्रतिशत गिरकर 1,997.1 करोड़ रुपये हो गई।
ब्रोकरेज द्वारा लक्ष्य मूल्य बढ़ाने के बाद आज शेयर में तेजी नजर आई। बाजार खुलने के बाद सुबह करीब 9.18 बजे स्टॉक 2.56 प्रतिशत या 14.30 रुपये उछलकर 571.90 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।
नोमुरा ने स्टॉक में की 31% की बढ़ोत्तरी
नोमुरा ने कहा कि मुनाफे में गिरावट मुख्यतः तिमाही में 250 करोड़ रुपये के प्रोविजन राइट-बैक से प्रेरित थी।दर में कटौती के बावजूद, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को उम्मीद है कि वह अफोर्डेबल सेगमेंट में अपने प्रवेश, पीएलआर में 10 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी, एसेट्स को नॉन परफॉर्मिंग से रोल-बैक के कारण मार्जिन बनाए रखेगा। इससे हाई-यील्ड वाले प्रोजेक्ट लोन पोर्टफोलियो में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
पिछले तीन महीनों में स्टॉक में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि फ्रंटलाइन इंडेक्स निफ्टी 3.5 प्रतिशत फिसल गया है। ये सामान्य वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप, नोमुरा ने स्टॉक पर अपनी "खरीदारी" की रेटिंग को बरकरार रखते हुए कंपनी पर अपना लक्ष्य मूल्य पहले के 700 रुपये से बढ़ाकर 735 रुपये प्रति शेयर कर दिया। इसका मतलब ब्रोकरेज ने लक्ष्य में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
एचएसबीसी ने रेटिंग को किया अपग्रेड
एचएसबीसी ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को "होल्ड" में अपग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी लगातार बाजार हिस्सेदारी खो रही है। ये प्राइसिंग चुनौतियों का सामना कर रही है। लेकिन लोअर क्रेडिट कॉस्ट कमाई के दबाव को कम करने में मदद कर रही है। एचएसबीसी ने बेहतर एसेट क्वालिटी आउटलुक का हवाला देते हुए अपने ईपीएस अनुमानों को भी अपग्रेड किया है। जबकि मौजूदा मूल्यांकन में काफी करेक्शन हुआ है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)