टाटा मोटर्स और टाइटन पर बुलिश हुए ब्रोकरेज हाउस, जानिये किसने कितना बढ़ाया टारगेट प्राइस

TATA MOTORS पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 508 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जेएलआर ने तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिटेल और होलसेल वॉल्यूम में बढ़ोत्तरी दर्ज की। इसके साथ ही कंपनी की सालाना आधार पर दोनों सेगमेंट में बिक्री में इजाफा हुआ है

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 10:15 AM
Titan पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। मैक्वायरी ने टाइटन के शेयर का लक्ष्य 3250 रुपये तय किया है

टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के Q4 अपडेट के मुताबिक चौथी तिमाही में ग्रुप की कुल होलसेल ग्लोबल बिक्री 8% बढ़कर 3.61 लाख यूनिट रही। Q4 में JLR की बिक्री 1.07 लाख यूनिट रही। जबकि CV होलसेल बिक्री 3% घटकर 1.18 लाख यूनिट रही। वहीं पैसेंजर व्हीकल बिक्री 10% बढ़कर 1.35 लाख यूनिट रही। Q4 में JLR की ऑर्डर बुक 2 लाख यूनिट रही। जबकि Q4 में फ्री कैशफ्लो करीब 800 मिलियन पाउंड रहा। चिप सप्लाई बढ़ने से JLR की बिक्री में सुधार नजर आया। टाइटन (TITAN) के Q4 अपडेट के मुताबिक सभी कैटेगरी में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद रही। Q4 में आय 25% बढ़ने का अनुमान है। वॉच और वियरेबल में शानदार ग्रोथ से आय को सपोर्ट मिला। इमर्जिंग कारोबार में भी बेहतर ग्रोथ रही। इन दोनों स्टॉक्स पर जानते हैं क्या है ब्रोकरेज फर्मों की निवेश रणनीति-

BROKERAGES ON TATA MOTORS

NOMURA ON TATA MOTORS

नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 508 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जेएलआर ने तिमाही और सालाना आधार पर चौथी तिमाही में रिटेल और होलसेल वॉल्यूम में बढ़ोत्तरी दर्ज की।


CLSA ON TATA MOTORS

CLSA ने Tata Motors पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 544 रुपये तय किया है।

GS On Tata Motors

गोल्डमैन सैक्स ने टाटा मोटर्स पर रेटिंग को अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 480 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये तय किया है।

BROKERAGES ON TITAN

GS ON TITAN

गोल्डमैन सैक्स ने टाइटन ने पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि टफ मैक्रो के बावजूद कंपनी का परफॉर्मेंस अच्छा रहा।

Citi On Titan

सिटी ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,091 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मार्च महीने में कारोबार में कमजोरी के बाद भी अच्छी ग्रोथ नजर आई।

Macquarie On Titan

मैक्वायरी ने टाइटन पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3250 रुपये तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।