टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के Q4 अपडेट के मुताबिक चौथी तिमाही में ग्रुप की कुल होलसेल ग्लोबल बिक्री 8% बढ़कर 3.61 लाख यूनिट रही। Q4 में JLR की बिक्री 1.07 लाख यूनिट रही। जबकि CV होलसेल बिक्री 3% घटकर 1.18 लाख यूनिट रही। वहीं पैसेंजर व्हीकल बिक्री 10% बढ़कर 1.35 लाख यूनिट रही। Q4 में JLR की ऑर्डर बुक 2 लाख यूनिट रही। जबकि Q4 में फ्री कैशफ्लो करीब 800 मिलियन पाउंड रहा। चिप सप्लाई बढ़ने से JLR की बिक्री में सुधार नजर आया। टाइटन (TITAN) के Q4 अपडेट के मुताबिक सभी कैटेगरी में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद रही। Q4 में आय 25% बढ़ने का अनुमान है। वॉच और वियरेबल में शानदार ग्रोथ से आय को सपोर्ट मिला। इमर्जिंग कारोबार में भी बेहतर ग्रोथ रही। इन दोनों स्टॉक्स पर जानते हैं क्या है ब्रोकरेज फर्मों की निवेश रणनीति-
