Brokerage on RIL : बाजार को आज रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिल रहा सपोर्ट, ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया स्टॉक का टारगेट

RIL share price : फिलहाल एनएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज 8.75 रुपए यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 3005 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 3,022.65 रुपए है। स्टॉक का ट्रेंडिंग वॉल्यूम 2,030,086 शेयर है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Ind share price : बर्नस्टीन का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में जियो के चलते ग्रोथ जारी है। जियो से ग्रोथ को पुश मिला है। जियो बिजनेस के टारगेट मल्टीपल बढ़ाए गए हैं

RIL Stock price : अमेरिका में जैक्शन होल की बैठक से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 24800 के ऊपर टिकने में कामयाब नजर आ रहा है। बाजार को आज RIL, ICICI BANK, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गजों से सपोर्ट मिल रहा है। ब्रोकरेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को थम्सअप दिया है जिसके चलते आज इस शेयर में अच्छी तेजी आई है। फिलहाल एनएसई पर ये स्टॉक 8.75 रुपए यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 3005 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 3,022.65 रुपए है। स्टॉक का ट्रेंडिंग वॉल्यूम 2,030,086 शेयर है। पिछले 1 महीने में इस शेयर ने 25.40 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 3 महीने में ये शेयर करीब 28 फीसदी भागा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज बुलिश

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज का भी बुलिश नजरिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Bernstein ने 'OUTPERFORM' रेटिंग देते हुए 3440 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। CLSA ने भी इस स्टॉक पर 'OUTPERFORM' रेटिंग देते हुए 3300 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बर्नस्टीन

बर्नस्टीन का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में जियो के चलते ग्रोथ जारी है। जियो से ग्रोथ को पुश मिला है। जियो बिजनेस के टारगेट मल्टीपल बढ़ाए गए हैं। जियो का फोकस मोनेटाइजेशन पर है। कंपनी ने हाल में टैरिफ बढ़ाए थे। तीन साल में 16 फीसदी रेवेन्यू CAGR / 20 फीसदी EBITDA CAGR संभव है। जियो के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसके अबी 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

Top performing Stocks : PMS रणनीतियों के पसंदीदा टॉप फाइव स्टॉक्स, जो चमका सकते हैं आपकी भी किस्मत

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर CLSA

CLSA का कहना है कि जियो के 5G रोलआउट से कैपेक्स में सालाना आधार पर 46 फीसदी का उछाल आया है। जियो का नेटवर्क कॉस्ट प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा है। 5G मोनेटाइजेशन और ब्रॉडबैंड रैम्प अप से कंपनी की ग्रोथ बढ़ेगी।

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 23, 2024 12:10 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।