Get App

Brokerage Report: कोटक ने SBI AMC और HDFC AMC में दी खरीदारी की सलाह, जानिए ABSL पर क्या है इसकी राय

Brokerage Report:कोटक को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 से 2029 के दौरान SBI AMC की कमाई में लगभग 15% की सालान ग्रोथ होगी। कंपनी को रेवेन्यू और म्यूचुअल फंड AUM की ग्रोथ,स्टेबल मार्जिन और लागत नियंत्रण से मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 2:36 PM
Brokerage Report: कोटक ने SBI AMC और HDFC AMC में दी खरीदारी की सलाह, जानिए ABSL पर क्या है इसकी राय
Brokerage Report:कोटक ने IPRU और Nippon पर 'रिड्यूस' रेटिंग बनाए रखी है। वहीं, UTI पर 'ऐड' रेटिंग बनाए रखी है

Brokerage Report : कोटक ने HDFC AMC के लिए अपना फेयर वैल्यू (FV) ₹3,000 से घटाकर ₹2,800 कर दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 तक कंपनी की अर्निंग्स में 15% की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। कंपनी की अर्निंग को AUM में सालाना लगभग 18% की ग्रोथ और फीस में लगभग 3% की सलाना ग्रोथ से सपोर्ट मिलेगा।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने SBI फंड्स मैनेजमेंट पर 'बाय' रेटिंग और 600 रुपये की फेयर वैल्यू (FV) के साथ कवरेज शुरू किया है। जबकि HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी की रेटिंग को 'ऐड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है। ब्रोकरेज ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC की रेटिंग को 'ऐड' से घटाकर 'रिड्यूस' कर दिया है। इसकी वजह वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताएं बताई गई हैं।

कोटक ने ICICI प्रूडेंशियल AMC और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट पर 'रिड्यूस' रेटिंग बनाए रखी है, जबकि UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर 'ऐड' रेटिंग बरकरार रखी है।

ब्रोकरेज का कहना है कि बड़े एसेट मैनेजरों को बड़े पैमाने पर काम करने, अच्छे परफॉर्मेंस ट्रैक रिकॉर्ड और मजबूत ब्रांड का फायदा मिलता है, लेकिन उन्हें फंड के परफॉर्मेंस में कमी, छोटी AMC से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा ज़्यादा कमीशन वाले प्रोडक्ट को प्राथमिकता देने जैसे जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें