Brokerage Report : मोतीलाल ओसवाल का ICICI बैंक, SBI और कोटक बैंक पर आया दिल, जानिए कैसा है इनका ग्रोथ आउटलुक

Brokerage report : इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 सितंबर तक बैंकिंग सिस्टम में क्रेडिट ग्रोथ 18.8% के मजबूत स्तर पर बनी रही। लगातार कायम रिटेल डिमांड और उधार लेने वाले MSME द्वारा कर्ज का ज्यादा इस्तेमाल इसकी मुख्य वजह रही। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड ज्यादा होने के बावजूद कॉर्पोरेट सेक्टर से कर्ज के लिए आई अच्छी-खासी मांग और उम्मीद से ज्यादा रहे 133 डॉलर के FCNR(B) फ्लो से भी सपोर्ट मिला

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Brokerage report : मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि PSU बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन मज़बूत बने रहेंगे। दूसरी तिमाही में PAT में सालाना आधार पर 27% और पिछली तिमाही के मुकाबले 19% की बढ़ोतरी होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Brokerage Report : मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को अपनी टॉप पिक के तौर पर चुना है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि प्राइवेट बैंकों की अगुवाई में बैंकिंग सेक्टर FY26-28E के दौरान 15% की सालाना अर्निंग्स ग्रोथ हासिल करेगा। सोमवार, 5 अक्टूबर को जारी एक नोट में ब्रोकरेज ने कहा है कि क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर 18.8% के मजबूत लेवल पर बनी रही है। मझोले आकार के प्राइवेट बैंकों आगे की तेजी को लीड करते दिख सकते हैं।

    इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 15 सितंबर तक बैंकिंग सिस्टम में क्रेडिट ग्रोथ 18.8% के मजबूत स्तर पर बनी रही। लगातार कायम रिटेल डिमांड और उधार लेने वाले MSME द्वारा कर्ज का ज्यादा इस्तेमाल इसकी मुख्य वजह रही। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड ज्यादा होने के बावजूद कॉर्पोरेट सेक्टर से कर्ज के लिए आई अच्छी-खासी मांग और उम्मीद से ज्यादा रहे 133 डॉलर के FCNR(B) फ्लो से भी सपोर्ट मिला। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY27E में क्रेडिट ग्रोथ लगभग 15.5% रहेगी।

    इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर डिपॉजिट में 17% की तेज़ी आई है। CD रेश्यो घटकर 80.8% हो गया है। 133 अरब डॉलर का मज़बूत FCNR(B) इनफ़्लो सिस्टम के कुल डिपॉजिट का लगभग 4.5% है। इससे CD रेश्यो 83.4% के पीक से घटकर 80.8% पर आ गया है। ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि हालांकि FCNR(B) डिपॉजिट ने डिपॉजिट जुटाने में मदद की है,लेकिन बैंकों को कम लागत वाले डिपॉजिट जुटाने में अभी भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।


    बड़े प्राइवेट बैंकों की बात करें तो मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि HDFC बैंक की NII (ब्याज से होने वाली कमाई) ग्रोथ सालाना आधार पर 8.9% और तिमाही आधार पर 2.5% रहेगी। ICICI बैंक के लिए यह 16.8% और 3.1% होगी। एक्सिस बैंक के लिए 8.5% और 1.9% होगी। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के लिए यह 14% और 5.1% होगी।

    मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि FCNR(B) इनफ्लो और उसके बदले लिए गए लोन की वजह से तेजी से हो रहे बिज़नेस विस्तार के कारण NIMs में 8-20bp की गिरावट आ सकती है। हालांकि,इस अतिरिक्त लिक्विडिटी का इस्तेमाल और ज्यादा लागत वाली देनदारियों को चुकाने से अर्निंग में लगातार बढ़ोतरी होगी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2QFY27 में प्राइवेट बैंकों का कर बाद मुनाफा सालाना आधार पर 24% और तिमाही आधार पर 1.7% बढ़ेगा और FY26-28 के दौरान अर्निंग में सालाना आधार पर 20% की बढ़ोतरी होगी।

    PSU बैंकों की एसेट क्वालिटी मज़बूत

    मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि PSU बैंकों के NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) मज़बूत बने रहेंगे। दूसरी तिमाही में PAT में सालाना आधार पर 27% और पिछली तिमाही के मुकाबले 19% की बढ़ोतरी होगी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि PSU बैंकों की NII में सालाना आधार पर 10.8% और पिछली तिमाही के मुकाबले 1.6% की बढ़ोतरी होगीऔर FY26-28 के दौरान उनकी कमाई में सालाना 11% की ग्रोथ देखने को मिलेगी।

    एसेट क्वालिटी का आउटलुक अच्छा है और क्रेडिट कॉस्ट कंट्रोल में रहेगी,हालांकि अनिश्चित मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल और सामान्य से कम मॉनसून पर नजर रखने की जरूरत है। मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि उसके कवरेज दायरे में आने वाली कंपनियों का 2QFY27 PAT सालाना आधार पर 25.4% और तिमाही आधार पर 9.5% बढ़ेगा। FY26-28 के दौरान उनकी कमाई में 15% सालाना ग्रोथ देखने को मिलेगी।

     

     

    Chartist Talk : जब तक निफ्टी 22000-22200 के ऊपर है बिकवाली करने से बचें, इस हफ्ते इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।